Homeपॉलिटिक्स“हत्या अब आम बात हो गई है, पुलिस थेथर हो गई है”...

“हत्या अब आम बात हो गई है, पुलिस थेथर हो गई है” — जदयू विधायक गोपाल मंडल का विवादित बयान

बिहार की राजनीति में अपने तीखे तेवर और विवादित बयानों के लिए चर्चित जदयू के फायरब्रांड विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ऐसा बयान दे दिया है, जिसने प्रशासनिक महकमे की नींव हिला दी है।

विधायक गोपाल मंडल ने कहा,

हत्या अब आम बात हो गई है और यह कभी नहीं रुकेगा। पुलिस थेथर हो गई है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका बयान सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि सिस्टम के खिलाफ है।

गोपलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि

जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को 10 वर्षों तक बेहतरीन ढंग से चलाया था, तब पुलिस में अनुशासन था। अधिकारी अगर लापरवाही करते थे, तो उन्हें तुरंत सस्पेंड या ट्रांसफर कर दिया जाता था।
उनके अनुसार अब पुलिस विभाग में वह डर और जवाबदेही खत्म हो गई है, जिसकी वजह से अपराध बेलगाम हो गए हैं और आमजनता का भरोसा कानून-व्यवस्था से उठता जा रहा है।

गोपाल मंडल के इस बयान ने प्रशासनिक कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जहां एक तरफ उनकी टिप्पणी को कई लोग सच्चाई का आईना मान रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस पर राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।
कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान पार्टी लाइन से अलग हटकर दिया गया है, जो अंदरूनी असंतोष को भी दर्शाता है।

विधायक का बयान:

मेरा बयान सरकार के खिलाफ नहीं है, ये सिस्टम के खिलाफ है। हत्या तो अब रोजमर्रा की चीज़ बन चुकी है। पुलिस वाले सिर्फ कुर्सी तोड़ते हैं, जवाबदेही नाम की चीज़ नहीं बची है।
(– गोपाल मंडल, जदयू विधायक)


विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular