Homeराज्यमनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिलने पर मुखिया के साथ पहुंचे कार्यालय,...

मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिलने पर मुखिया के साथ पहुंचे कार्यालय, भुखमरी से निजात की लगाई गुहार

Bhagalpur News: सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत नवादा पंचायत के मनरेगा मजदूरों को लंबे समय से कोई काम नहीं मिलने से भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस गंभीर समस्या को लेकर नवादा पंचायत की मुखिया बंदना देवी ने मनरेगा मजदूरों के साथ मिलकर मनरेगा कार्यालय पहुंचकर रोजगार की मांग उठाई।

मुखिया बंदना देवी ने बताया कि नवादा पंचायत में लगभग 250 से अधिक मजदूर मनरेगा योजना के तहत पंजीकृत हैं, लेकिन कोई भी कार्य नहीं मिलने से वे आर्थिक संकट में जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर मनरेगा पदाधिकारी राजीव कमल एवं जिला पदाधिकारी से भी संपर्क किया गया है ताकि जल्द से जल्द सभी मजदूरों को काम दिया जा सके और भुखमरी की स्थिति से राहत मिल सके।

तकनीकी गड़बड़ी बनी रुकावट, जल्द सुधार का आश्वासन

मनरेगा पदाधिकारी राजीव कमल ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले यह क्षेत्र अब्जुगंज पंचायत के तहत था, लेकिन अब नवादा पंचायत के अंतर्गत आने से तकनीकी सिस्टम (कंप्यूटर एंट्री) में पंचायत का नाम अपडेट नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस गड़बड़ी की सूचना विभाग को दे दी गई है और जल्द ही इसे दुरुस्त कर लिया जाएगा, जिसके बाद मजदूरों को काम मुहैया कराया जा सकेगा।

धरातल पर योजना लागू नहीं होने से बढ़ रही है बेरोजगारी

मौके पर मौजूद मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल और मनरेगा मजदूर सिपाई मंडल, सुनिलाल मंडल, पंचानंद कुमार, सिकंदर मंडल, शंकर शर्मा, सुबोध शर्मा, रूपेश कुमार, अनुरंजन कुमार सहित कई मजदूरों ने कहा कि मनरेगा जैसे महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

मांग: जल्द हो तकनीकी गड़बड़ी की सुधार, शुरू हो कार्य आवंटन

मजदूरों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मांग की है कि तकनीकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर सुधारा जाए और सभी मजदूरों को नियमित रूप से काम दिया जाए ताकि उनके परिवार को भुखमरी की स्थिति से बचाया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular