Homeभागलपुर सिटीविधायक शुभानंद मुकेश ने विधानसभा में उठाए क्षेत्रीय विकास व जनता हित...

विधायक शुभानंद मुकेश ने विधानसभा में उठाए क्षेत्रीय विकास व जनता हित के मुद्दे

सन्हौला फूड प्रोसेसिंग पार्क पर विधायक ने उठाया सवाल किसानों की जमीन पर उद्योग न होने की समस्या पर सरकार को घेरा

Bhagalpur News: आज बिहार विधानसभा में कहलगाँव के विधायक शुभानंद मुकेश ने शून्यकाल, निवेदन और याचिका के माध्यम से क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस अवसर पर उन्होंने दो तारांकित प्रश्नों के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया।

1️⃣ सन्हौला प्रखंड में फूड प्रोसेसिंग पार्क की स्थिति पर सवाल
विधायक श्री मुकेश ने सन्हौला प्रखंड में प्रस्तावित फूड प्रोसेसिंग पार्क के बारे में जानकारी मांगी। सरकार ने बताया कि वर्ष 2014 में इस योजना की स्वीकृति नहीं दी गई थी। मसर्स केवेंटर एग्री इंफ्रा लिमिटेड ने किसानों से सीधे संपर्क कर भूमि खरीदी थी, लेकिन वर्तमान में वहां कोई उद्योग स्थापित नहीं है और भूमि सरकार की नहीं है।
श्री मुकेश ने कहा कि 10 वर्षों के बावजूद यहां कोई उद्योग नहीं आया, और किसानों की जमीन का उचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या जमीन का मालिकाना हक किसानों को वापस किया जाएगा या उचित मुआवजे का प्रावधान किया जाएगा।

2️⃣ मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कार्रवाई
दूसरे प्रश्न के माध्यम से विधायक ने कहलगाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते मादक पदार्थों के अवैध कारोबार का मुद्दा उठाया। सरकार ने बताया कि राज्य स्तर पर एएलटीएफ और एएनटीएफ द्वारा लगातार छापेमारी और निगरानी की जा रही है।
श्री मुकेश ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता, युवाओं के भविष्य और विकास के मुद्दों पर निरंतर आवाज उठाते रहेंगे और अपराध एवं बेरोजगारी मुक्त कहलगाँव के लिए प्रतिबद्ध हैं।

3️⃣ शून्यकाल, निवेदन और याचिका के माध्यम से उठाए गए मुद्दे
🔹 सड़क सुरक्षा हेतु स्पीड ब्रेकर की मांग:
भागलपुर जिले के घोघा से सन्हौला होते हुए पंजवारा तक जाने वाले मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर श्री मुकेश ने सन्हौला से करहरिया तक स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की, ताकि आमजन के जीवन और जनधन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
🔹 कच्ची सड़क के पक्कीकरण की मांग:
गोराडीह प्रखंड के पंचायत मुरहन जमीन स्थित मध्य विद्यालय स्वरूपचक से धोड़सार पोखर तक 1.5 किमी की जर्जर कच्ची सड़क को पक्का करने की मांग की गई। वर्षा ऋतु में यह मार्ग कीचड़मय होने के कारण ग्रामीणों, छात्रों और किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
🔹 विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग:
गोराडीह प्रखंड, ग्राम पंचायत तरछा में स्थापित पावर सब स्टेशन के बावजूद विद्युत आपूर्ति की अनियमितता को लेकर मांग की गई कि स्थानीय सब स्टेशन से तारों को जोड़ा जाए, ताकि किसानों की फसलों की सुरक्षा और ग्रामीणों की रोजमर्रा की बिजली समस्या का समाधान हो सके।
श्री शुभानंद मुकेश ने कहा कि वे जनहित और क्षेत्रीय विकास के लिए सदन में निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सतत पहल करेंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
27.2 ° C
27.2 °
27.2 °
66 %
4.1kmh
5 %
Wed
27 °
Thu
38 °
Fri
38 °
Sat
37 °
Sun
37 °

Most Popular