Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में फॉरलेन सड़क पर बदमाशों ने एलआइसी एजेंट को मारी गोली,...

भागलपुर में फॉरलेन सड़क पर बदमाशों ने एलआइसी एजेंट को मारी गोली, हालत गंभीर

Bhagalpur News: भागलपुर के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरिया गांव के पास फॉरलेन सड़क पर एक सनसनीखेज घटना हुई, जिसमें बदमाशों ने एलआइसी एजेंट पिंटू कुमार दास को गोली मार दी। चार अपराधियों ने बाइक पर सवार पिंटू को घेरकर पीठ में गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

घायल एजेंट की पहचान नंदलालपुर, चांदनी चौक निवासी पिंटू कुमार दास के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद पिंटू सड़क पर करीब आधे घंटे तक तड़पता रहा। उसने अपने मोबाइल से बड़े भाई को सूचना दी। परिजनों की मदद से उसे पहले कहलगांव अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है और स्थिति नाजुक बनी हुई है।

पुरानी रंजिश बनी घटना की वजह

पीड़ित पिंटू कुमार दास ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जैसे ही वह फॉरलेन सड़क पर पहुंचा, चार अपराधियों ने उसे घेर लिया और पीछे से गोली मार दी। पिंटू ने दो बदमाशों की पहचान सुनील कुमार चौधरी और जयकांत शर्मा के रूप में की। उन्होंने आशंका जताई कि यह वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई।

सूचना मिलते ही शिवनारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी शुरू कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
65%
8.1m/s
99%
Sat
31 °
Sun
32 °
Mon
32 °
Tue
32 °
Wed
34 °

Most Popular