Bhagalpur News: सिल्क सिटी भागलपुर में अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के रहमतबाग में West Bengal STF और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।
छापेमारी के दौरान मोहम्मद नासिर के मकान से भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि यहां तैयार किए गए हथियार पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में सप्लाई किए जाते थे।
करीब 6 घंटे तक चली इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बंगाल एसटीएफ के साथ जिले के कई थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, यह फैक्ट्री लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित हो रही थी और बड़े आपराधिक नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे कई और खुलासे होने की उम्मीद है।
भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़: बंगाल STF की रेड में मौत का जखीरा बरामद, 5 गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
broken clouds
28.8
°
C
28.8
°
28.8
°
74%
5.1m/s
76%
Wed
33
°
Thu
25
°
Fri
24
°
Sat
30
°
Sun
33
°


