Homeराज्यबिहारपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य...

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पटना: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आज पूरे राज्य में श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया गया। राजधानी पटना स्थित पाटलिपुत्रा पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री  सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, सांसद  रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद  राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, श्रीमती कुमुद वर्मा, विधायक संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक श्रीमती उषा विद्यार्थी सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वाजपेयी जी के राष्ट्रहित में किए गए योगदान को याद किया और उन्हें महान नेता व प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., तथा वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा भी उपस्थित रहे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन किया गया, जिससे वातावरण देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।

अटल बिहारी वाजपेयी जी को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वे एक ऐसे राजनेता थे जिन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया। उनकी काव्यात्मक शैली, दूरदर्शी नेतृत्व और लोकहितकारी नीतियाँ आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
42%
2.7m/s
0%
Sat
29 °
Sun
31 °
Mon
31 °
Tue
32 °
Wed
32 °

Most Popular