Homeबिहारगंगा में बहती जिंदगी, लाश बनी सहारा: भागलपुर में चमत्कार जैसी घटना

गंगा में बहती जिंदगी, लाश बनी सहारा: भागलपुर में चमत्कार जैसी घटना

भागलपुर : भागलपुर में गंगा नदी से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। मुंगेर जिले के बरियारपुर की रहने वाली कुमकुम देवी सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर स्नान कर रही थीं, तभी अचानक गंगा की तेज धारा में बह गईं। कुछ ही पलों में वे बीच धार में पहुंच गईं, जहां उनका सामना एक बहती हुई लाश से हुआ।

मौत के इस भयावह मंजर में वही लाश उनकी जिंदगी का सहारा बन गई। कुमकुम देवी ने मजबूती से लाश को पकड़ लिया और करीब 7 किलोमीटर तक बहते हुए तिलकपुर गांव के पास पहुंचीं। यहां एक नाविक की नजर उन पर पड़ी, जिसने तुरंत उन्हें सुरक्षित किनारे लाकर गांव वालों की मदद से घर पहुंचाया।

इस दौरान उनके परिजनों को पहले ही उनकी मौत की खबर मिल चुकी थी, लेकिन जब उन्होंने कुमकुम देवी को जिंदा देखा तो विश्वास करना मुश्किल हो गया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है — “जाको राखे साईंया, मार सके ना कोय।”

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
28.4 ° C
28.4 °
28.4 °
81%
3.4m/s
100%
Sat
34 °
Sun
34 °
Mon
32 °
Tue
31 °
Wed
34 °

Most Popular