Homeबिहारसारण में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त

सारण में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2 नाबालिग लड़कियां मुक्त

सारण: बिहार पुलिस के विशेष अभियान “नया सवेरा” के तहत मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में #SaranPolice ने शक्ति उत्प्रेरक एवं रेस्क्यू फाउंडेशन दिल्ली, नारायणी सेवा संस्थान और पल्ली सेवा समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त छापेमारी कर 2 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया।

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय (कमजोर वर्ग) के निर्देशानुसार 31 जुलाई से 14 अगस्त 2025 तक चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य मानव तस्करी और अनैतिक देह व्यापार पर रोक लगाना है।

सारण में मई 2024 से अब तक इस विशेष अभियान के तहत 205 लड़कियों को मुक्त कराया गया है। अब तक 26 मामले दर्ज हुए हैं और 72 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

स्थानीय पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे, ताकि किसी भी रूप में मानव तस्करी की घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
33.8 ° C
33.8 °
33.8 °
49 %
5.4kmh
100 %
Sun
33 °
Mon
43 °
Tue
41 °
Wed
41 °
Thu
41 °

Most Popular