Gopalganj News: गोपालगंज जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रेस्टोरेंट की आड़ में संचालित अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया है। मामला महम्मदपुर थाना क्षेत्र का है, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महम्मदपुर बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में अचानक छापा मारा। छापेमारी के दौरान वहां संदिग्ध स्थिति में महिला और पुरुषों को पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को मौके से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि उक्त रेस्टोरेंट की आड़ में लंबे समय से अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।
एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और संदिग्ध अवस्था में मौजूद लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में रेस्टोरेंट संचालक सहित तीन आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
गोपालगंज में रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध गतिविधि का खुलासा, पुलिस की छापेमारी में कई गिरफ्तार
महम्मदपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई, संचालक सहित तीन आरोपी जेल भेजे जाने की तैयारी
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
22
°
C
22
°
22
°
48%
2.3m/s
0%
Sat
22
°
Sun
30
°
Mon
31
°
Tue
31
°
Wed
31
°


