Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत,...

भागलपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, तीन की हालत गंभीर

पीरपैंती के बाखरपुर-धनपाल टोला मार्ग पर हादसा; टक्कर इतनी जोरदार कि मौके पर ही गई जान, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। बाखरपुर-धनपाल टोला मुख्य मार्ग पर ट्रैक्टर और बाइक के बीच आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धनपाल टोला चौक की ओर से आ रही बाइक और सामने से आ रहे ट्रैक्टर के बीच सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाकी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान बाखरपुर पश्चिमी निवासी प्रकाश मंडल के पुत्र सिंटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल युवकों में गोलू कुमार, रवि कुमार और मिथुन कुमार शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत पीरपैंती अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही बाखरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
6.5m/s
83%
Wed
29 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular