Homeभागलपुर सिटीआयुक्त कार्यालय, भागलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह

आयुक्त कार्यालय, भागलपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया होली मिलन समारोह

Bhagalpur के आयुक्त Avnish Kumar Singh ने पदाधिकारियों व कर्मियों को गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, मिठाई के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम

Bhagalpur News: आयुक्त कार्यालय, भागलपुर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में किया गया। समारोह में आयुक्त श्री अवनीश कुमार सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान कार्यालय परिसर में उत्साह और आपसी भाईचारे का माहौल देखने को मिला। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पारंपरिक ढंग से होली का पर्व मनाया और सौहार्द, एकता एवं सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि होली का पर्व रंगों के साथ-साथ रिश्तों में मिठास घोलने का भी संदेश देता है। प्रशासनिक दायित्वों के बीच ऐसे अवसर आपसी समन्वय और टीम भावना को मजबूत करते हैं।
समारोह के अंत में प्रमंडलीय नजीर द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कर्मियों को मिठाई खिलाई गई, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
होली मिलन समारोह ने कार्यालय में सकारात्मक ऊर्जा और पारस्परिक सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ किया

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular