Bhagalpur News: 7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार अभियान के तहत “सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)” कार्यक्रम के अंतर्गत आज समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने आम नागरिकों की समस्याओं की सीधी सुनवाई की।
इस जनसुनवाई कार्यक्रम में लगभग 20 आवेदनों पर विस्तार से विचार किया गया। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से —
लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन के मामले
भूमि विवाद से संबंधित शिकायतें
भू-अर्जन प्रकरण
दाखिल-खारिज से जुड़े लंबित आवेदन
राजस्व एवं प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों की शिकायतें
डीएम ने प्रत्येक मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन और पारदर्शी कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम नागरिकों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।
सुनवाई के दौरान सहायक समाहर्ता श्री जतिन कुमार, वरीय उप समाहर्ता सुश्री अंकिता चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पेंशन, भूमि और राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।
डीएम ने स्पष्ट किया कि “सबका सम्मान–जीवन आसान” का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को कम करना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
भागलपुर में “सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत डीएम ने सुनी जनता की फरियाद, पेंशन व भूमि विवाद के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Bihar Government की 7 निश्चय-3 पहल को ज़मीन पर उतारते हुए Bhagalpur में डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने करीब 20 आवेदनों की सुनवाई कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
broken clouds
28.8
°
C
28.8
°
28.8
°
74%
5.1m/s
76%
Wed
33
°
Thu
25
°
Fri
24
°
Sat
30
°
Sun
33
°


