Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में MSME ट्रेड फेयर की शानदार शुरुआत, 60 स्टालों में स्वदेशी...

भागलपुर में MSME ट्रेड फेयर की शानदार शुरुआत, 60 स्टालों में स्वदेशी उत्पादों की झलक

Bhagalpur News: भागलपुर के ऐतिहासिक सैनडिस्क कंपाउंड मैदान में स्वदेशी उद्यम, खादी और ग्रामीण उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से डीकेजीएस MSME ट्रेड फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय से निबंधित डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के तत्वावधान में आयोजित इस मेले में स्थानीय कारीगरों, बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को अपना हुनर दिखाने का बड़ा मंच मिला है। यह ट्रेड फेयर 2 फरवरी तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

मेले का विधिवत उद्घाटन भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष शाह, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय शाह, मंजूषा गुरु मनोज पंडित और डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के संचालकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र और पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन के बाद विधायक रोहित पांडे ने मेले में लगे विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया और प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों के लिए बाजार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे न केवल स्वदेशी उत्पादों को पहचान मिलती है, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं।

ट्रेड फेयर में कुल 60 स्टाल लगाए गए हैं, जिनमें खादी वस्त्र, हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पाद, ग्रामीण उद्योगों से जुड़े सामान और पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है। कई स्टालों पर हाथ से बने कपड़े, सजावटी सामग्री, प्राकृतिक उत्पाद और पारंपरिक कला की वस्तुएं लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।

डुमरामा खादी ग्राम उद्योग संघ के कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि संस्था पिछले 10 वर्षों से बुनकरों और महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण के लिए लगातार काम कर रही है। उनका उद्देश्य छोटे उद्यमियों को प्रशिक्षण, बाजार और पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के ट्रेड फेयर से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है और स्थानीय उत्पादों को सीधा ग्राहक मिलता है।

मेले को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में लोग स्टालों पर पहुंचकर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं, जिससे कारीगरों और उद्यमियों में भी उत्साह बढ़ा है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
84%
3.2m/s
19%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular