Bhagalpur News: रोटरी विक्रमशिला एवं पिंक ने 01 मार्च 2026 को राम गीता आस्था लाइफ स्टाइल सिटी के गार्डन परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया। शाम 5 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में शहरवासियों और सोसाइटी के निवासियों ने होली के उल्लास का आनंद लिया।
इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों के लिए बॉलीवुड म्यूजिक, लाइव ढोल और गीत-संगीत की प्रस्तुति का आयोजन किया गया। साथ ही सभी के लिए निःशुल्क रंग, पारंपरिक ठंडाई और आकर्षक रिफ्रेशमेंट मेन्यू की व्यवस्था की गई थी, ताकि होली का जश्न सुरक्षित और आनंदमय माहौल में मनाया जा सके।
कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य थे:
रोटेरियन प्रवीण सिंह (चार्टर प्रेसिडेंट एवं पूर्व असिस्टेंट गवर्नर)
रोटेरियन दीपक सिंह, राम बिनोद सिंह, रोटेरियन सुधा पांडेय (प्रेसिडेंट), रोटेरियन सानी (प्रेसिडेंट)
पूर्व अध्यक्ष रवि सिंह, बिजॉय आनंद, अमित आनंद
रोटेरियन नीरज कुमार (सेक्रेटरी), रोटेरियन चंदना चौधरी (चार्टर प्रेसिडेंट)
गायत्री सिंह, उपाध्यक्ष मृदुला घोष, रंजिता जायसवाल, रोशनी शर्मा, रीना कुमारी, रेणु सिंह, सिमरन सिंह, सारिका शुक्ला, शालिनी कुमारी, मुजफ्फर अहमद, सियाराम दस, प्रशांत बनर्जी, हिमांगी आदि।
रोटरी विक्रमशिला एवं पिंक के पदाधिकारियों ने शहरवासियों और सोसाइटी के निवासियों से आग्रह किया कि वे इस सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करें और भाईचारे, प्रेम तथा सौहार्द के साथ होली पर्व मनाएं।
इस आयोजन ने भागलपुर में होली के त्यौहार को उल्लासपूर्ण, सुरक्षित और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का संदेश दिया।
भागलपुर में रोटरी विक्रमशिला और पिंक के सहयोग से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन
राम गीता आस्था लाइफ स्टाइल सिटी के गार्डन परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड म्यूजिक, लाइव ढोल, निःशुल्क रंग और पारंपरिक ठंडाई के साथ शहरवासियों ने होली का उल्लासपूर्ण जश्न मनाया। रोटरी पदाधिकारियों ने सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हुए सभी से भागीदारी की अपील की।
RELATED ARTICLES

