Homeबिहारपटनाकुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, सहमति देने की...

कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घर लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, सहमति देने की प्रक्रिया शुरू

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत 2.5 लाख घरों में लगेंगे रूफटॉप सोलर पैनल, ऐप के साथ स्थानीय कार्यालय और शिविर में भी आवेदन की सुविधा

Patna News: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत बिहार में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। योजना के अंतर्गत यूएलए मोड में उपभोक्ताओं से सहमति प्राप्त की जा रही है, ताकि जल्द ही उनके घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जा सकें।

विभागीय जानकारी के अनुसार इच्छुक उपभोक्ता Suvidha App के माध्यम से इस योजना में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दर्ज कर सकते हैं। हालांकि कई बीपीएल उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है, इसलिए वे ऐप के माध्यम से सहमति देने में असमर्थ हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के लिए स्थानीय बिजली कार्यालय या क्षेत्रीय शिविर में जाकर सहमति पत्र जमा करने की सुविधा भी दी गई है। सहमति पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 निर्धारित की गई है।

2.5 लाख घरों में लगेंगे सोलर पैनल

योजना के पहले चरण में लगभग 2.5 लाख घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। ये पैनल ग्रिड से जुड़े होंगे, जिससे छत पर उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग घर के लोग सीधे कर सकेंगे।

निरीक्षण के बाद लगाया जाएगा पैनल

उपभोक्ताओं से सहमति मिलने के बाद विभाग की टीम संबंधित घर का स्थल निरीक्षण करेगी। जिन घरों की छत छायारहित और उपयुक्त पाई जाएगी, वहां सोलर पैनल निःशुल्क लगाए जाएंगे।

275 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

विभाग के अनुसार इस योजना के सफल क्रियान्वयन के बाद करीब 275 मेगावाट बिजली उत्पादन होने की संभावना है। इससे एक ओर जहां उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली का लाभ मिलेगा, वहीं राज्य में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।

सरकार ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय रहते अपनी सहमति दर्ज कराएं, ताकि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जा सके।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular