HomeSportsराजगीर में पहली बार एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप 2025; बिहार के 6...

राजगीर में पहली बार एशिया रग्बी U20 चैंपियनशिप 2025; बिहार के 6 खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन

पटना: बिहार के खेल प्रेमियों के लिए गर्व और उत्साह की खबर! पहली बार बिहार के राजगीर खेल परिसर में 9 और 10 अगस्त को आयोजित होने जा रही एशिया रग्बी U20 रग्बी 7s चैंपियनशिप 2025 के लिए भारतीय पुरुष एवं महिला रग्बी टीम की आज आधिकारिक घोषणा की गई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बिहार के 6 खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है, जिनमें 4 महिला और 2 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं।

🔹 बिहार के चयनित खिलाड़ी:

  • महिला टीम: आरती कुमारी, अंशू कुमारी, अल्पना कुमारी, गुरिया कुमारी
  • पुरुष टीम: गोल्डेन कुमार, सागर प्रकाश

  टूर्नामेंट की खास बातें:

  • आयोजन तिथि: 9-10 अगस्त 2025
  • उद्घाटन: 8 अगस्त, राजगीर खेल परिसर के कबड्डी हॉल में
  • कुल 9 देश भाग ले रहे हैं: भारत, चीन, हांगकांग चीन, यूएई, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल
  • महिला वर्ग में नेपाल ने मलेशिया का स्थान लिया है
  • यह आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ (Rugby India) के सहयोग से किया जा रहा है

इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया, “बिहार के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय टीम में चयन राज्य के लिए अत्यंत गर्व की बात है। यह आगामी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।”

   भारतीय टीम की कप्तानी:

  • U20 पुरुष टीम:
    • कप्तान: सुमित कुमार रॉय (प. बंगाल)
    • उपकप्तान: करण राजभर
  • U20 महिला टीम:
    • कप्तान: भूमिका शुक्ला (राजस्थान)
    • उपकप्तान: तनुश्री भोसले (महाराष्ट्र)

   कोचिंग स्टाफ:

  • पुरुष टीम कोच: फ्रांसिस्को ‘पाको’ हर्नांडेज़
  • महिला टीम कोच: कियानो फौरी, सहायक कोच: तिलक राज
  • पुरुष सहायक कोच: टेरेंस जोसेफ

भारतीय रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राहुल बोस ने कहा, “यह टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत का महत्वपूर्ण मंच है। हमें गर्व है कि भारतीय टीमें अपने घरेलू मैदान पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगी।”

  टीम लिस्ट:

भारतीय अंडर-20 पुरुष टीम:

सुमित कुमार रॉय (C), करण राजभर (VC), अजीत नाग, भरत किसान, चरण हेम्ब्रम, डेविड मुंडा, देशराज सिंह, गोल्डेन कुमार, राजन रावत, रोहित शॉ, सागर प्रकाश

भारतीय अंडर-20 महिला टीम:

भूमिका शुक्ला (C), तनुश्री भोसले (VC), आरती कुमारी, अक्षया एनएस, अल्पना कुमारी, अंशू कुमारी, गुरिया कुमारी, कायरा विंसेंट, महक, मामाली सिंह, मुस्कान पिपलोदा

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular