Homeराज्यबिहारआईपीआरडी की अधिकारी रश्मि कुमारी सम्मानित: सिविल सेवा कबड्डी में बिहार को...

आईपीआरडी की अधिकारी रश्मि कुमारी सम्मानित: सिविल सेवा कबड्डी में बिहार को दिलाया कांस्य पदक

Patna News: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रश्मि कुमारी को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। बुधवार को विभाग के निदेशक अनिल कुमार ने उन्हें विशेष रूप से बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
गौरतलब है कि हाल ही में चंडीगढ़ में आयोजित ऑल इंडिया सिविल सेवा कबड्डी टूर्नामेंट में रश्मि कुमारी ने बिहार महिला टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार टीम ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
यह लगातार दूसरा वर्ष है जब रश्मि कुमारी ने सिविल सेवा कबड्डी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। पिछले वर्ष भी उन्होंने बिहार राज्य सिविल सेवा महिला कबड्डी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट संतुलन कायम करने वाली रश्मि कुमारी की इस उपलब्धि पर विभाग के अपर सचिव बिधू भूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय और विशेष कार्य पदाधिकारी कुमारिल सत्यानंदन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी उन्हें बधाई दी।
विभागीय अधिकारियों ने कहा कि रश्मि की सफलता अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणा है और यह साबित करती है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
light rain
24.7 ° C
24.7 °
24.7 °
89%
7.2m/s
100%
Thu
24 °
Fri
26 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
32 °

Most Popular