Homeभागलपुर सिटीबाढ़ पीड़ितों ने एनएच-80 पर लगाया जाम, मुआवजा राशि नहीं मिलने से...

बाढ़ पीड़ितों ने एनएच-80 पर लगाया जाम, मुआवजा राशि नहीं मिलने से नाराजगी

Bhagalpur News: बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को भागलपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग (एनएच-80) पर जोरदार प्रदर्शन किया। बोलसर पंचायत के करीब 500 ग्रामीण सड़क पर उतर आए और दो घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान महिलाओं ने झाड़ू लेकर प्रदर्शन किया और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों के विरोध के कारण एनएच-80 पर लगभग पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। यह मार्ग भागलपुर से झारखंड के साहिबगंज को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिस पर जाम लगने से यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों का कहना था कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रहते हैं और बाढ़ से उनका लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से घोषित जीआर (अनुग्रह) राशि उन्हें नहीं मिली। बोलसर पंचायत के तीन गांवों के लोग इस आंदोलन में शामिल हुए। कविता देवी नामक एक ग्रामीण महिला ने बताया कि कई बार अंचलाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन व जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देते रहे, लेकिन पीड़ित परिवारों तक मदद नहीं पहुंची।

ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक उन्हें मुआवजा राशि देने की ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, वे सड़क जाम खत्म नहीं करेंगे। प्रदर्शन के दौरान लोग सरकार विरोधी नारे लगाते रहे और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि कहलगांव डीएसपी मौके पर नहीं पहुंचे। इस बीच स्थानीय जनप्रतिनिधि भी लोगों को शांत कराने पहुंचे, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।

ग्रामीणों का कहना था कि बाढ़ से तबाही झेलने के बाद अब वे मुश्किल हालात में गुजर-बसर कर रहे हैं। सरकारी मदद की घोषणा के बावजूद जब तक मुआवजा राशि सीधे उनके खाते में नहीं पहुंचती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
34.2 ° C
34.2 °
34.2 °
46 %
4.2kmh
71 %
Mon
33 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
40 °
Fri
38 °

Most Popular