Homeभागलपुर सिटीगनगनिया पंचायत में मुआवजा न मिलने से बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क...

गनगनिया पंचायत में मुआवजा न मिलने से बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम, अधिकारियों के आश्वासन पर टूटा जाम

भागलपुर: सुल्तानगंज गनगनिया पंचायत के वार्ड संख्या चार के बाढ़ प्रभावित लोगों ने सोमवार को मुआवजा राशि नहीं मिलने के विरोध में मुख्य मार्ग एनएच-80 को जाम कर दिया। यह जाम करीब चार घंटे तक चला, जिसके कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ से उनके घर पानी में डूब चुके हैं और वे भारी संकट में हैं, लेकिन अब तक उन्हें सरकार की ओर से घोषित मुआवजा राशि नहीं मिली है। आरोप लगाया गया कि वार्ड सदस्य और कुछ अधिकारियों द्वारा मुआवजा दिलाने के लिए प्रति परिवार दो-दो हजार रुपये की मांग की जा रही है। बाढ़ पीड़ितों ने कहा कि जब हम खुद मुश्किल में हैं, तो इतनी राशि कहां से देंगे। इसी आक्रोश को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरकर जाम लगा दिया।

जाम के कारण एनएच-80 पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। कई वाहन घंटों तक फंसे रहे और यात्रियों की हालत गर्मी में बिगड़ती चली गई। तीन घंटे से अधिक समय गुजरने के बाद भी कोई पदाधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे आक्रोशित लोगों ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।

आखिरकार चार घंटे बाद सीओ रवि कुमार और थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जिन बाढ़ प्रभावित परिवारों को अब तक मुआवजा राशि नहीं मिली है, उन्हें जल्द ही राशि उपलब्ध कराई जाएगी। आश्वासन मिलने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया और यातायात बहाल हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और बाढ़ पीड़ित मौजूद रहे। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि मुआवजा वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और पीड़ितों को बिना किसी दबाव या अवैध वसूली के उनका हक मिले। साथ ही यह भी कहा कि अगर समय पर सहायता राशि नहीं दी गई तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

गौरतलब है कि हाल ही में आई बाढ़ से गनगनिया पंचायत के दर्जनों परिवार प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर पानी में डूबने से वे खुले आसमान के नीचे जीवन-यापन कर रहे हैं और सरकार की ओर से तत्काल राहत एवं पुनर्वास की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
41 %
5.8kmh
97 %
Mon
36 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
41 °
Fri
39 °

Most Popular