Homeबिहारपटना80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा राशन:...

80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा राशन: मंत्री अशोक चौधरी ने संभाला पदभार, लिया बड़ा फैसला

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री का पदभार ग्रहण करते ही श्री अशोक चौधरी का ऐलान— "कोई भी पात्र परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहेगा।"

Patna News: बिहार सरकार के नवनियुक्त खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने शुक्रवार को विभाग में पहुंचकर विधिवत पदभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने राज्य के 8 करोड़ से अधिक राशन कार्ड लाभार्थियों के लिए अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दीं। मंत्री ने बुजुर्गों के सम्मान और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बेहद संवेदनशील पहल की घोषणा की है।

​बुजुर्गों के लिए ‘होम डिलीवरी’ की तैयारी

​मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि विभाग का सीधा जुड़ाव आम आदमी की रसोई से है। उन्होंने बताया कि विभाग अब इस दिशा में काम करेगा कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग राशन कार्डधारियों को राशन लेने के लिए दुकान तक न आना पड़े, बल्कि उन्हें उनके घर पर ही राशन पहुंचाने (Home Delivery) के प्रयास किए जाएंगे।

​“हर जरूरतमंद को मिलेगा राशन कार्ड”

​मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य का कोई भी योग्य और गरीब परिवार राशन कार्ड की सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

  • ​राशन वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता और गति लाई जाएगी।
  • ​उपभोक्ता हितों का संरक्षण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
  • ​पात्र परिवारों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को और सरल बनाया जाएगा।

​विभागीय योजनाओं की समीक्षा

​पदभार संभालने के तुरंत बाद अशोक चौधरी ने विभाग के आला अधिकारियों के साथ एक संक्षिप्त बैठक की। उन्होंने विभागीय कार्यकलापों और वर्तमान में चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनता को मिलने वाली सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कोलाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​वरिष्ठ अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

​मंत्री के आगमन पर खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी, बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के एमडी सुनील कुमार, संयुक्त सचिव रवीन्द्र कुमार और ओएसडी सृष्टि प्रिया सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
50%
2.5m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular