HomeUncategorizedअकबरनगर थाने के चालक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बुलेट...

अकबरनगर थाने के चालक की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बुलेट सवार ने मारी टक्कर

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना में कार्यरत चालक दिलीप कुमार पासवान की मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे अपने ड्यूटी के दौरान गश्ती पर निकले थे। यह घटना खेरैहिया गांव के पास एनएच-80 पर घटी, जहां दिलीप कुमार को एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक, चालक दिलीप कुमार पासवान भवनाथपुर पुल के पास गश्ती अधिकारी एसएसआई मंजीत कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्ती कर रहे थे। गश्ती के दौरान उन्होंने वाहन को सड़क किनारे रोका और पेशाब करने के लिए नीचे उतरे। लौटते समय जैसे ही वे सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक बुलेट मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप कुमार पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें उठाया और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बुलेट सवार की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

दिलीप कुमार पासवान की असामयिक मृत्यु से अकबरनगर थाना और उनके परिवार में शोक की लहर है। वे एक जिम्मेदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी के रूप में जाने जाते थे। उनके निधन पर पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
scattered clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
54 %
1.6kmh
47 %
Tue
40 °
Wed
44 °
Thu
40 °
Fri
38 °
Sat
38 °

Most Popular