Homeभागलपुर सिटीसड़क सुरक्षा को लेकर DM का सख्त निर्देश, NH से तुरंत...

सड़क सुरक्षा को लेकर DM का सख्त निर्देश, NH से तुरंत हटेंगे अवैध अतिक्रमण और ढाबे

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन अलर्ट; 'गोल्डन आवर' में घायलों को तुरंत इलाज के लिए सिविल सर्जन को अस्पतालों की टैगिंग शुरू करने के निर्देश।

Bhagalpur News: सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। बुधवार (27 मई 2026) को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी (DM) डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमोद कुमार यादव की उपस्थिति में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में सड़कों को सुरक्षित बनाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई कड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।

NH से हटेंगे अवैध अतिक्रमण और ढाबे: DM

​बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में नेशनल हाईवे (NH) पर जितने भी अवैध अतिक्रमण, अवैध ढाबा और पार्किंग स्थल हैं, उन सभी को चिन्हित कर तुरंत हटाया जाएगा।

​सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए उन्होंने एनएचएआई (NHAI), आरसीडी (RCD) और आरडब्ल्यूडी (RWD) सहित नेशनल हाईवे के सभी विंग्स के कार्यपालक अभियंताओं को संबंधित एसडीओ (SDO) और सीओ (CO) के साथ मिलकर प्रतिदिन इसकी रिपोर्टिंग करने का सख्त निर्देश दिया है।

‘गोल्डन आवर’ में मिलेगा कैशलेस इलाज, अस्पतालों की होगी टैगिंग

​सड़क हादसे में घायल लोगों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार की ‘पीएम कैशलेस योजना’ (PM Cashless Scheme) को जिले में प्रभावी ढंग से लागू करने पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पदाधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा (गोल्डन आवर) बेहद कीमती होता है। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे, इसके लिए सिविल सर्जन (Civil Surgeon) को निजी और सरकारी अस्पतालों की टैगिंग प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

​इसके साथ ही, आपातकालीन सेवा 112 और 1033 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा गया है ताकि दुर्घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना मिल सके और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सके।

ब्लैक और ग्रे स्पॉट पर रहेगा कड़ा पहरा

​सड़क दुर्घटनाओं वाले संवेदनशील क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट) को लेकर भी बैठक में गंभीर मंथन हुआ। जिला पदाधिकारी ने जिले में नए ब्लैक और ग्रे स्पॉट्स को चिन्हित करने और वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। इन क्षेत्रों में:

  • ​गति सीमा (Speed Limit) तय करने,
  • ​दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र की चेतावनी बोर्ड (Signage) लगाने,
  • ​और गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए ट्रंबल स्ट्रिप्स (Rumble Strips) को प्रभावी रूप से लागू करने पर जोर दिया गया।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

​सड़क सुरक्षा की इस उच्च स्तरीय बैठक में उप विकास आयुक्त (DDC) प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता  दिनेश राम, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) सहित संबंधित क्षेत्रों के थाना अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
37 ° C
37 °
37 °
43 %
2.9kmh
93 %
Wed
37 °
Thu
36 °
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
32 °

Most Popular