Homeबिहारभागलपुर सिटीडी.एम ने किया ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

डी.एम ने किया ई.वी.एम/वी.वी.पैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

Bhagalpur News: भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार, पटना के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में ई.वी.एम (EVM) एवं वी.वी.पैट (VVPAT) वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने वाणिज्य कर कार्यालय, भागलपुर के समीप स्थित वेयरहाउस में किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रख-रखाव और तकनीकी मानकों की गहन समीक्षा की। डी.एम ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि ई.वी.एम और वी.वी.पैट की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि ये मशीनें लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव हैं, इसलिए इनकी सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती श्वेता कुमारी भी उपस्थित रहीं। निरीक्षण के दौरान जदयू के जिला प्रतिनिधि मृत्युञ्जय कुमार कुशवाहा तथा निर्वाचन शाखा के अन्य कर्मी भी मौजूद थे। डी.एम ने अधिकारियों से मशीनों की नियमित जांच करने, स्टॉक रजिस्टर के अद्यतन अभिलेख रखने और वेयरहाउस परिसर में साफ-सफाई एवं अग्नि सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हर तीन माह पर यह निरीक्षण किया जाता है ताकि मशीनों की स्थिति का मूल्यांकन किया जा सके और यदि कहीं कोई तकनीकी कमी या सुरक्षा संबंधी चूक हो तो उसे समय रहते दूर किया जा सके। साथ ही, उन्होंने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों को यह भी हिदायत दी कि भविष्य में चुनाव से पूर्व सभी मशीनों का डेमो और तकनीकी परीक्षण समय पर संपन्न किया जाए।

निरीक्षण के बाद डी.एम ने संतोष जताया कि वेयरहाउस में सुरक्षा एवं रख-रखाव की व्यवस्था संतोषजनक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी चुनावों में निर्वाचन कार्य सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संपन्न होगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.9 ° C
23.9 °
23.9 °
50%
2.5m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular