Homeभागलपुर सिटीभागलपुर: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर डीएलएसए द्वारा शपथ ग्रहण समारोह, नशीली...

भागलपुर: अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर डीएलएसए द्वारा शपथ ग्रहण समारोह, नशीली दवाओं और अवैध तस्करी के खिलाफ एकजुटता का संकल्प

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), भागलपुर द्वारा एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश के आलोक में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भागलपुर न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, व्यवहार न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, डीएलएसए के सभी कर्मचारी, स्थानीय अधिवक्ता और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ एकजुट होकर समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

शपथ में यह स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे स्वयं नशीली दवाओं या मादक पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे, साथ ही अपने परिजनों और परिचितों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। प्रतिभागियों ने यह भी प्रण लिया कि वे अपने कार्यस्थल और परिसर को नशा मुक्त क्षेत्र बनाए रखने में सहयोग करेंगे।

समारोह के अंत में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय  राज कुमार राजपूत और डीएलएसए की सचिव  रंजीता कुमारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ कानून का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और व्यक्तिगत प्रतिबद्धता का विषय भी है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में नशा मुक्ति के संदेश को फैलाएं और सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular