Homeबिहारभागलपुर सिटीसुल्तानगंज हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, उपसभापति भी शामिल

सुल्तानगंज हत्याकांड के फरार आरोपियों पर इनाम घोषित, उपसभापति भी शामिल

उपसभापति समेत 3 आरोपियों पर ₹1.25 लाख का इनाम, भागलपुर पुलिस की लगातार छापेमारी जारी।

Bhagalpur News: सुल्तानगंज नगर परिषद के अध्यक्ष राजकुमार गुड्डू और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार हत्याकांड में भागलपुर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहे मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अब नकद इनाम की घोषणा कर दी है।

​वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), भागलपुर द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर पुलिस महानिरीक्षक (IG), पूर्वी क्षेत्र, भागलपुर ने मुहर लगाते हुए आरोपियों पर कुल 1 लाख 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

​इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम:

​पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, फरार अभियुक्तों की सूची और उन पर तय की गई इनामी राशि इस प्रकार है:

  1. ​अभियुक्त मनीष कुमार: ₹50,000/- (पचास हजार रुपये)
  2. ​अभियुक्त अंकित कुमार: ₹50,000/- (पचास हजार रुपये)
  3. ​उपसभापति नीलम देवी: ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये)

​पुलिस की आम जनता से अपील: पहचान रखी जाएगी गुप्त

​भागलपुर पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इन अभियुक्तों के ठिकाने या इनके संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और उन्हें घोषित पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

​पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
32.8 ° C
32.8 °
32.8 °
53%
3.7m/s
16%
Wed
33 °
Thu
34 °
Fri
33 °
Sat
33 °
Sun
33 °

Most Popular