Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेतरिया मोड़ के समीप अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम देते हुए सीएसपी संचालक उत्तम कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना के संबंध में घायल के पिता शिव कुमार सिंह ने बताया कि वे दुकान के पीछे सो रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसे उन्होंने पहले पटाखा समझा। लेकिन कुछ ही देर बाद बेटे की चीख सुनकर जब वे बाहर पहुंचे तो देखा कि उत्तम कुमार खून से लथपथ पड़े हैं और किसी अज्ञात अपराधी ने उन्हें गोली मार दी है।
परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि गोली सीने में लगी है और अंदर फंसी हुई है, जिससे उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें तत्काल पटना रेफर कर दिया गया।
परिजनों के अनुसार, पहले घायल को एक निजी अस्पताल, राम हॉस्पिटल में भी ले जाया गया था, जहां जांच के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें उच्च स्तरीय इलाज के लिए पटना भेजने की सलाह दी। फिलहाल उनका इलाज पटना में चल रहा है और स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग दहशत में हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
प्राथमिक तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने पहले इलाके की बत्ती गुल कर वारदात को अंजाम दिया, जिससे पहचान मुश्किल हो सके। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
यह घटना एक बार फिर से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
बत्ती गुल कर CSP संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर – पटना रेफर
भागलपुर के सजौर थाना क्षेत्र में देर रात वारदात, सीने में फंसी गोली; पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
few clouds
31.2
°
C
31.2
°
31.2
°
60%
3m/s
15%
Tue
31
°
Wed
33
°
Thu
33
°
Fri
34
°
Sat
34
°


