HomeSportsक्रिकेटर सौरभ तिवारी पहुंचे भागलपुर, निभाया दोस्ती का वादा – शहवाज नदीम...

क्रिकेटर सौरभ तिवारी पहुंचे भागलपुर, निभाया दोस्ती का वादा – शहवाज नदीम के सैलून में ली सर्विस, फैंस में दिखा उत्साह

Bhagalpur News: भागलपुर ,शहर के महात्मा गांधी पथ स्थित ‘बेला एंड कैन सैलून’ में शुक्रवार को एक खास नज़ारा देखने को मिला, जब टीम इंडिया के जाने-माने क्रिकेटर सौरभ तिवारी वहां पहुंचे। उन्होंने यहां न सिर्फ हेयरकट और फेस वॉश की सेवा ली, बल्कि सैलून की प्रोफेशनल सर्विस की जमकर तारीफ भी की।

यह सैलून सौरभ तिवारी के करीबी दोस्त और क्रिकेटर शहवाज नदीम का है। सौरभ ने पहले ही वादा किया था कि जब भी भागलपुर आएंगे, तो अपने दोस्त के सैलून में जरूर आएंगे। उन्होंने आज उस वादे को निभाकर अपनी दोस्ती की एक खूबसूरत मिसाल पेश की।

सैलून में मौजूद लोगों के लिए यह एक यादगार दिन बन गया। जैसे ही लोगों को सौरभ तिवारी के आने की खबर मिली, सैलून में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए।

शहवाज नदीम के भाई अरमान खान ने बताया कि सौरभ तिवारी की पत्नी भी सैलून की सर्विस से बेहद खुश थीं। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह गर्व की बात है कि इतने बड़े खिलाड़ी हमारे पास आए और उन्होंने हमारी सेवा को सराहा।”

सौरभ तिवारी की यह दोस्ती निभाने की मिसाल अब भागलपुर में चर्चा का विषय बन गई है। यह मुलाकात ना सिर्फ उनके दोस्त के लिए खास रही, बल्कि भागलपुरवासियों के लिए भी एक यादगार अनुभव बन गया।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular