Patna News: भवन निर्माण विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 2615 पंचायत सरकार भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। अब तक 450 से अधिक भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। विभाग का लक्ष्य अगले 2-3 महीनों में 1000 से अधिक भवनों का निर्माण पूरा करना है।
भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। सामान्य क्षेत्रों में प्रत्येक भवन का क्षोत्रफल 7202 वर्गफीट और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 9538 वर्गफीट निर्धारित है। अब तक 100 पंचायत भवनों का प्रशासकीय हस्तांतरण किया जा चुका है।
हाल ही में हुई समीक्षा बैठक में भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिए कि बचे हुए भवनों का निर्माण मिशन मोड में पूरा करें और हैंडओवर की प्रक्रिया में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता में कोई कमी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। सचिव ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि सप्ताहिक स्थल निरीक्षण और संवेदकों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक करके निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
भवन निर्माण विभाग ने यह भी बताया कि सभी निर्माण सामग्रियां मानक के अनुरूप हों ताकि उच्च गुणवत्ता वाले भवन तैयार किए जा सकें।
पंचायत सरकार भवन ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इन भवनों में राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जनता को स्थानीय स्तर पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। भवन में पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, सरपंच, राजस्व कर्मचारी और अन्य कर्मियों के बैठने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
450 से अधिक पंचायत सरकार भवनों का निर्माण पूरा, अगले 2-3 महीनों में 1000 भवनों का लक्ष्य
राज्यभर में 2615 पंचायत भवनों का निर्माण जारी, गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान और साप्ताहिक स्थल निरीक्षण
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
broken clouds
28.8
°
C
28.8
°
28.8
°
74%
5.1m/s
76%
Wed
33
°
Thu
25
°
Fri
24
°
Sat
30
°
Sun
33
°


