Homeराज्यबिहारगयाजी में पितृपक्ष मेला-2025 की तैयारियों का सीएम नीतीश ने लिया जायजा,...

गयाजी में पितृपक्ष मेला-2025 की तैयारियों का सीएम नीतीश ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिये सख्त निर्देश”

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गयाजी पहुंचकर विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने पितृपक्ष मेला महासंगम-2025 की तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने फल्गू नदी के घाटों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मेला की संपूर्ण तैयारियों की जानकारी दी और पितृपक्ष मेला पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला महासंगम 6 सितम्बर से 21 सितम्बर तक आयोजित होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी घाटों और वेदियों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। आवासन, साफ-सफाई, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत आपूर्ति, वृद्ध एवं दिव्यांगजन के लिए विशेष आवागमन व्यवस्था और यातायात नियंत्रण के लिए कार्य समितियां बनाई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पितृपक्ष मेला की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को देखते हुए राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं छोड़ेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि घाटों, तालाबों और रास्तों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। तालाबों की स्वच्छता और पानी की निकासी पर विशेष ध्यान देने को कहा। मुख्यमंत्री ने बताया कि फल्गू नदी में जलस्तर बनाए रखने के लिए गयाजी डैम का निर्माण कराया गया है, ताकि पिंडदानियों को तर्पण करने में कोई परेशानी न हो। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया।

पंडा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि गयाजी में गंगाजल पहुंचाकर उन्होंने ऐतिहासिक कार्य किया है। समीक्षा बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा दी जाएगी।

बैठक में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण मंत्री डॉ. सुनील कुमार, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, राजस्व मंत्री संजय सरावगी, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, विधायक मनोरमा देवी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
29.7 ° C
29.7 °
29.7 °
33%
2.6m/s
0%
Sat
28 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
30 °

Most Popular