Homeबिहारगया में दर्दनाक हादसा: आहर में डूबने से तीन छात्रों की मौत,...

गया में दर्दनाक हादसा: आहर में डूबने से तीन छात्रों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

पटना: गया जिले के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित कोसडिहरा गांव में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में आहर (तालाब) में नहाने के दौरान तीन छात्रों की डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना को लेकर मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने इसे अत्यंत दुखद बताते हुए मृतक छात्रों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी मृतकों के आश्रितों को ₹4-4 लाख की अनुग्रह अनुदान राशि अविलंब प्रदान करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से शोकाकुल परिवारों को इस दुःखद घड़ी में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। राज्य सरकार द्वारा हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया गया है।

यह हादसा एक बार फिर से बच्चों की निगरानी और सार्वजनिक जलस्रोतों के पास सुरक्षा इंतजामों की जरूरत को रेखांकित करता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
26.6 ° C
26.6 °
26.6 °
88%
2.6m/s
0%
Fri
34 °
Sat
33 °
Sun
34 °
Mon
31 °
Tue
34 °

Most Popular