Homeराज्यबिहारएचडीएफसी बैंक में गूंजे गणपति के जयकारे, पूजा के बाद भंडारे में...

एचडीएफसी बैंक में गूंजे गणपति के जयकारे, पूजा के बाद भंडारे में उमड़े लोग

Bihar News: एचडीएफसी बैंक की जवाहर लाल रोड शाखा में मंगलवार को गणेश जी की विधिवत स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। बैंक के सभी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। गणेश जी की स्थापना के साथ ही बैंक परिसर में भक्तिमय वातावरण बन गया और पूरा परिसर गणपति के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर विधायक रंजन कुमार शामिल हुए। उन्होंने गणेश जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और बैंक के कर्मचारियों सहित उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने सभी के सुख, शांति, समृद्धि और सफलता की कामना की।

कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक अविनाश त्रिपाठी, जोनल हेड धर्मेन्द्र कुमार, क्लस्टर हेड चंदन कुमार, संजय कुमार, मुरारी, निखिल कुमार, आदित्य धनराज, आशीष जैन, सिद्धार्थ, प्रशांत सहित बैंक के अन्य कर्मचारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं और बैंक परिसर में उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

बैंक कर्मचारियों ने बताया कि गणेश जी की स्थापना का उद्देश्य सुख, समृद्धि, शांति और सफलता की कामना के साथ सभी के जीवन में मंगल की भावना को बढ़ावा देना है। कर्मचारियों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से आपसी सहयोग, भाईचारा और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा मिलता है।

पूरे कार्यक्रम का आयोजन बैंक कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग और श्रद्धा के साथ किया गया। पूजा-अर्चना और भंडारे के दौरान बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने गणेश जी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
32.9 ° C
32.9 °
32.9 °
55%
3.5m/s
55%
Wed
36 °
Thu
35 °
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
35 °

Most Popular