Home Blog Page 147

साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन, कर्मचारियों को राजभाषा में काम करने का दिया गया प्रशिक्षण

0

Bhagalpur News: Eastern Railway के Malda Railway Division द्वारा राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन और कार्यालयी कार्यों में इसके प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 12 और 13 मार्च 2026 को Sahibganj Railway Station के सभाकक्ष में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यालयों के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह कार्यशाला मंडल रेल प्रबंधक Manish Kumar Gupta के मार्गदर्शन तथा मालदा मंडल के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ अनुवादक Vidyasagar Ram ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथियों ने हिंदी के महत्व पर डाला प्रकाश

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक यांत्रिक अभियंता Pawan Kumar Singh उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में Ramjanam Mishra ने अपने विचार व्यक्त किए।

अपने संबोधन में पवन कुमार सिंह ने कहा कि राजभाषा हिंदी में कार्य करना अत्यंत सरल है और इसे किसी बाध्यता के रूप में नहीं बल्कि स्वेच्छा से अपनाया जाना चाहिए। वहीं रामजन्म मिश्र ने हिंदी के संवैधानिक महत्व, इसके प्रयोग की आवश्यकता और कार्यालयी कार्यों में सरल व स्पष्ट हिंदी के उपयोग पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कर्मचारियों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण

दो दिवसीय इस कार्यशाला में प्रतिदिन दो सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों को टिप्पणी लेखन, पत्र एवं पत्राचार लेखन, राजभाषा नियमों और अधिनियमों की जानकारी तथा कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यशाला के दौरान यह भी बताया गया कि सरकारी कार्यों में भाषा की सरलता, स्पष्टता और शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है बल्कि आम लोगों के लिए सरकारी प्रक्रियाओं को समझना भी आसान हो जाता है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालदा मंडल का राजभाषा विभाग भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि कर्मचारियों को हिंदी के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित किया जा सके और सरकारी कामकाज में राजभाषा का अधिक से अधिक प्रयोग सुनिश्चित हो सके।

रेलवन ऐप को लेकर मालदा मंडल का बड़ा अभियान, भागलपुर समेत कई स्टेशनों पर यात्रियों को किया गया जागरूक

0

Bhagalpur News: Eastern Railway के Malda Railway Division की ओर से डिजिटल रेलवे सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष सप्ताह-व्यापी जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान 6 से 12 मार्च 2026 तक आयोजित किया गया, जिसके तहत यात्रियों को RailOne App के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक Manish Kumar Gupta के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक Kartik Singh के समग्र पर्यवेक्षण में संचालित किया गया।

कई प्रमुख स्टेशनों पर चला जागरूकता अभियान

अभियान के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जैसे Malda Town, Sahibganj, Barharwa, Rajmahal, Bhagalpur और Jamalpur सहित अन्य स्टेशनों पर विशेष स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने और उसकी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।

RailOne ऐप से मिलेंगी कई सुविधाएं

अभियान के दौरान यात्रियों को बताया गया कि RailOne App के जरिए वे अनारक्षित और आरक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, लाइव ट्रेन स्टेटस, पीएनआर स्थिति, कोच पोजिशन और Rail Madad के माध्यम से शिकायत दर्ज कराने जैसी सुविधाओं का लाभ आसानी से उठा सकते हैं। यह ऐप यात्रियों को एक ही मंच पर कई डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराता है, जिससे यात्रा अनुभव अधिक सरल और सुविधाजनक हो जाता है।

स्काउट्स एंड गाइड्स के स्वयंसेवकों ने किया सहयोग

अभियान के दौरान Bharat Scouts and Guides के स्वयंसेवकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से मालदा टाउन और जमालपुर स्टेशनों पर स्वयंसेवकों ने यात्रियों को ऐप डाउनलोड करने और उसका उपयोग समझाने में मदद की। इसके अलावा वाणिज्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी अभियान स्टॉल पर मौजूद रहकर यात्रियों का मार्गदर्शन करते रहे।

ट्रेनों में भी यात्रियों से संवाद

अभियान के तहत कुछ ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों को भी RailOne ऐप के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान Malda Town–Nabadwip Dham Express और Jamalpur–Rampurhat Passenger के यात्रियों से संवाद कर उन्हें डिजिटल सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

हजारों यात्रियों ने डाउनलोड किया ऐप

एक सप्ताह तक चले इस अभियान में यात्रियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। विभिन्न स्टेशनों पर कुल 2,856 यात्रियों ने RailOne ऐप इंस्टॉल किया। इनमें मालदा टाउन में 622, साहेबगंज में 495, भागलपुर में 730 और जमालपुर स्टेशन पर 1,009 यात्रियों ने ऐप डाउनलोड कर पंजीकरण कराया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालदा मंडल भविष्य में भी स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग रेलवे की डिजिटल सेवाओं का लाभ उठा सकें और यात्रा को और भी स्मार्ट व सुविधाजनक बनाया जा सके।

बाल श्रम उन्मूलन को लेकर भागलपुर में कार्यशाला, विभिन्न विभागों ने साझा की रणनीति

0

Bhagalpur News: बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के लिए राज्य स्तर पर चल रही रणनीति को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से भागलपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला उप श्रमायुक्त कार्यालय, भागलपुर प्रमंडल के सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला का आयोजन Labour Resources and Migrant Workers Welfare Department Bihar द्वारा राज्य रणनीति एवं कार्य योजना 2025 के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के लिए सभी हितधारकों को संवेदनशील बनाना और उनकी क्षमता को मजबूत करना था।

इस अवसर पर उप श्रमायुक्त Sudhanshu Kumar, सहायक श्रमायुक्त Nikhil Ranjan तथा श्रम अधीक्षक Kumar Nalinikant उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के सदस्य तथा गैर-सरकारी संगठन भी शामिल हुए।

बाल श्रम रोकने के लिए समन्वित कार्रवाई पर जोर

कार्यशाला के दौरान सहायक श्रमायुक्त ने बाल एवं किशोर श्रम उन्मूलन के लिए तैयार की गई राज्य रणनीति एवं कार्य योजना 2025 पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि बाल श्रम की समस्या को समाप्त करने के लिए स्रोत, पारगमन और गंतव्य तीनों स्तरों पर विभागों के बीच बेहतर समन्वय और प्रभावी कार्य प्रणाली अपनाने की आवश्यकता है।

दोषी नियोजकों पर होगी सख्त कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि बाल श्रम की कुप्रथा में संलिप्त पाए जाने वाले नियोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाती है और M. C. Mehta vs State of Tamil Nadu मामले में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार उनसे ₹20,000 की राशि वसूली जाती है। इसके अलावा न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 सहित अन्य श्रम कानूनों के तहत भी कार्रवाई की जाती है।

मुक्त बाल श्रमिकों को दी जाती है आर्थिक सहायता

बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के बाद उन्हें तत्काल सहायता के रूप में ₹3,000 की आर्थिक मदद दी जाती है, जबकि मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹25,000 की राशि सावधि जमा के रूप में प्रदान की जाती है, ताकि उनके पुनर्वास और शिक्षा को सुनिश्चित किया जा सके।

भागलपुर और बांका की स्थिति

कार्य योजना 2025 के प्रतिवेदन के अनुसार भागलपुर जिला बाल श्रम की मध्यम श्रेणी में आता है, जबकि Banka जिला उच्च श्रेणी में चिन्हित किया गया है। इस स्थिति को सुधारने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करने की आवश्यकता बताई गई।

विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय

कार्य योजना के तहत श्रम संसाधन विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है, जो छापामार दल के माध्यम से बाल श्रमिकों को मुक्त कराने का कार्य करेगा। वहीं समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों से सुझाव भी लिए गए, ताकि बाल श्रम उन्मूलन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।

भागलपुर में एलपीजी गैस को लेकर डीएम की बैठक, कहा—घबराने की जरूरत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

0

Bhagalpur News: भागलपुर में एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गैस आपूर्तिकर्ता कंपनियों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में जिले में गैस की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ताओं को होने वाली संभावित परेशानियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान इंडियन ऑयल के क्षेत्रीय प्रबंधक रमन गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि भागलपुर में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सामान्य परिस्थितियों में एक दिन का बैकलॉग रहता है, लेकिन फिलहाल करीब तीन दिनों का बैकलॉग चल रहा है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर जिले में प्रतिदिन लगभग 10 हजार सिलेंडर का स्टॉक रहता है, जबकि इस समय 18 से 20 हजार सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि खाड़ी देशों में उत्पन्न हालिया संकट की खबरों के कारण लोग सुरक्षा की भावना से घबराकर ज्यादा संख्या में गैस की बुकिंग कर रहे हैं, जिससे बैकलॉग बढ़ गया है। हालांकि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य रूप से जारी है।

बैठक में एचपीसीएल के वरीय क्षेत्रीय प्रबंधक शाहनवाज अनवर और भारत पेट्रोलियम के क्षेत्रीय प्रबंधक इंद्रनील अग्रवाल ने भी स्पष्ट किया कि घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर ग्राहक सत्यापन के लिए अस्थायी रोक लगाई गई है, लेकिन सत्यापित उपभोक्ताओं को कमर्शियल गैस की आपूर्ति जारी है।

उन्होंने जानकारी दी कि कमर्शियल गैस की आपूर्ति घरेलू गैस की कुल आपूर्ति का केवल 2 से 3 प्रतिशत ही होती है। फिलहाल पुलिस लाइन, एएनएम केंद्र, जीविका समूह और टाटा स्टील जैसे संस्थानों को कमर्शियल गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि इस व्यवस्था का गलत अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गैस एजेंसियों से उन गोदामों की सूची प्राप्त की जाए जहां उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ लग रही है। ऐसे स्थानों पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

जिलाधिकारी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि एलपीजी गैस को लेकर घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। जिले में पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध है और ऑनलाइन बुकिंग भी सामान्य रूप से जारी है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मिसाइल हमले में कहलगांव के लाल की मौत, बसरा के पास ऑयल टैंकर पर हमला से पसरा मातम

0

Bhagalpur News:  अंतर्राष्ट्रीय तनाव का असर अब बिहार के भागलपुर जिले तक पहुंच गया है। कहलगांव प्रखंड के रानी बमियां गांव निवासी देवनंदन प्रसाद सिंह की मिसाइल हमले में दर्दनाक मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में मातम छा गया।

बताया जा रहा है कि देवनंदन प्रसाद सिंह अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनी में एडिशनल चीफ इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वे “सेफसी विष्णु” नामक ऑयल टैंकर पर अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। यह जहाज इराक के बसरा से फुजारह होते हुए सिंगापुर की ओर जा रहा था और मार्शल आइलैंड्स के झंडे के तहत संचालित हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाज की अंतिम लोकेशन बसरा के पास बताई गई है। बुधवार की रात क्षेत्र में जारी तनाव के बीच अचानक जहाज पर मिसाइल हमला हुआ। इस हमले में जहाज को गंभीर क्षति पहुंची और देवनंदन प्रसाद सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना की पुष्टि शिपिंग कंपनी ने गुरुवार को आधिकारिक रूप से की।

जैसे ही यह खबर उनके पैतृक गांव रानी बमियां पहुंची, पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया। घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी, भाई और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी और भाई दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं, जहां से आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

परिवार ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि किसी भी तरह देवनंदन प्रसाद सिंह का पार्थिव शरीर भारत लाया जाए, ताकि अंतिम संस्कार से पहले परिवार के लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकें।

देवनंदन प्रसाद सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव और मेहनती व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। एक इंजीनियर के रूप में वे समुद्र पार रहकर देश का नाम रोशन कर रहे थे। आज उनका पूरा गांव इस उम्मीद में है कि उनका लाल तिरंगे में लिपटकर अपने घर लौटे, ताकि गांव और परिवार उन्हें अंतिम विदाई दे सके।

यह घटना न सिर्फ एक परिवार बल्कि पूरे कहलगांव और भागलपुर क्षेत्र के लिए गहरा सदमा बनकर सामने आई है।

भागलपुर | आलोक कुमार झा

एलपीजी उपभोक्ताओं की समस्या समाधान के लिए बिहार सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम

0

Patna News: राज्य में एलपीजी से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए Food and Consumer Protection Department Bihar ने एक विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) की स्थापना की है। इस पहल का उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की उपलब्धता, वितरण और अन्य संबंधित समस्याओं के समाधान में सहायता प्रदान करना है।

विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कंट्रोल रूम Patna स्थित विभागीय कार्यालय में स्थापित किया गया है और प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक कार्य करेगा। इस दौरान राज्य के उपभोक्ता एलपीजी से जुड़ी किसी भी समस्या या शिकायत को सीधे विभाग तक पहुंचा सकेंगे।

उपभोक्ता एलपीजी की आपूर्ति, वितरण या अन्य किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर विभाग के नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0612-2233050 पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। विभाग द्वारा शिकायत मिलने के बाद उस पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने राज्य के सभी एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी समस्या की स्थिति में अफवाहों या भ्रम की स्थिति से बचें और सीधे विभाग द्वारा स्थापित नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें, ताकि समस्या का शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जा सके।

राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए भागलपुर की टीम नवादा रवाना, खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह

0

Bhagalpur News: राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर की बॉयज़ और गर्ल्स टीम शुक्रवार को नवादा के लिए रवाना हो गई। खिलाड़ियों के रवाना होने के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी गईं और उनसे राज्य स्तर पर भागलपुर का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई गई।

इस मौके पर समाजसेवी Vijay Kumar Yadav ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने वाले युवाओं को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने की कामना की।

इस दौरान भागलपुर रग्बी टीम के कोच Kunal Karn ने समाजसेवी विजय कुमार यादव और सुबीर मुखर्जी का माला पहनाकर और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए प्रेरित करते हुए सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया गया कि 14 से 16 मार्च तक Nawada में तीन दिवसीय राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बिहार की राज्य टीम का चयन भी किया जाएगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भागलपुर से बॉयज़ और गर्ल्स मिलाकर कुल 24 खिलाड़ी नवादा के लिए रवाना हुए हैं। इनके साथ दो कोच और दो मैनेजर भी टीम के साथ गए हैं। इस मौके पर टीम के कोच कुणाल कर्ण, मैनेजर संदीप कुमार, कोच प्रतीक राज, रोनित राज समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

भागलपुर में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत डीएम ने सुनी 45 से अधिक फरियादें

0

Bhagalpur News: भागलपुर समाहरणालय में आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ (Ease of Living) कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी Dr. Nawal Kishore Choudhary ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में लोगों के आवेदनों की सुनवाई की। इस दौरान करीब 45 मामलों पर सुनवाई की गई, जिनमें पेंशन, भूमि विवाद, भू-अर्जन, दाखिल-खारिज समेत विभिन्न प्रशासनिक समस्याएं शामिल थीं।

यह पहल बिहार सरकार के 7 Nischay-3 कार्यक्रम के अंतर्गत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंच उपलब्ध कराना है।

सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को मामलों की गंभीरता से जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर सहायक समाहर्ता Jatin Kumar और अपर समाहर्ता Dinesh Ram भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान करना है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सीधे प्रशासन तक अपनी बात रखने का अवसर मिलता है और उनकी समस्याओं का त्वरित निपटारा संभव हो पाता है।

 

भागलपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: बालू लदे ट्रैक्टर से 50 मीटर तक घिसटती रही महिला, मौके पर मौत

0

Bhagalpur News: भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना डाटबाट के समीप की बताई जा रही है, जहां बालू से लदा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर हबीबपुर से कजरैली की ओर जा रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क किनारे पैदल जा रही महिला अचानक ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली में फंस गई। हैरानी की बात यह रही कि महिला के फंसने के बावजूद चालक ने वाहन की गति कम नहीं की और ट्रैक्टर तेज रफ्तार से आगे बढ़ता रहा।

बताया जा रहा है कि महिला करीब 50 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक बालू लदा वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

इस भीषण हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कई घंटों तक सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही Bihar Police की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने की कोशिश में जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टरों की आवाजाही अक्सर होती रहती है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। इस घटना के बाद प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

रिपोर्ट– भागलपुर | आलोक कुमार झा

ईरान–इज़राइल युद्ध में जहाज़ हमले में कहलगाँव के देवनंदन प्रसाद सिंह की दुखद मौत

0

Bhagalpur News: कहलगाँव क्षेत्र के रानी बमियाँ गाँव निवासी  Devnandan Prasad Singh का ईरान–इज़राइल संघर्ष के दौरान हुए आत्मघाती हमले में निधन हो गया। श्री सिंह Safesea Vishnu नामक ऑयल टैंकर पर कार्यरत थे, जो Basra (Iraq) से Fujerah होते हुए Singapore की ओर जा रहा था। जहाज़ Marshal Islands के ध्वज के अंतर्गत संचालित हो रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहाज़ की अंतिम लोकेशन Port City Basra (Iraq) थी। बुधवार रात ईरान द्वारा किए गए हमले में यह जहाज़ उड़ा दिया गया, जिसके कारण श्री सिंह का असामयिक निधन हो गया। यह घटना न केवल उनके परिवार, मित्रों और क्षेत्रवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है, बल्कि पूरे क्षेत्र में शोक और स्तब्धता का माहौल उत्पन्न कर दिया है।

जीवन और योगदान

देवनंदन प्रसाद सिंह अपने कर्तव्यनिष्ठ स्वभाव, परिश्रम और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। वे प्रवीण सिंह कुशवाहा (पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष- BCC) की बहन के दामाद भी थे। उनके निधन से परिवार और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

शोक संदेश

क्षेत्रवासियों और परिवार के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और संबल प्रदान करें।