Home Blog Page 141

भागलपुर में लॉन्च हुई ‘SATHI CAB’ सेवा: अब शहर में आसान, सुरक्षित और किफायती सफर

0

Bhagalpur News: भागलपुर शहर में परिवहन व्यवस्था को और सुगम और आधुनिक बनाने की दिशा में ‘SATHI CAB’ सेवा की शुरुआत की गई है। इस नई कैब सेवा के जरिए अब शहरवासी आसानी से अपने मोबाइल फोन के माध्यम से कैब बुक कर सकेंगे और सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का लाभ उठा पाएंगे।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, SATHI CAB सेवा में यूजर्स को ऐप आधारित बुकिंग की सुविधा दी जा रही है, जिससे वे घर बैठे ही कैब बुक कर सकते हैं। इसके लिए Google Play Store और App Store दोनों प्लेटफॉर्म पर ऐप उपलब्ध है।

इस सेवा की खास बात यह है कि इसमें अच्छी तरह से प्रशिक्षित ड्राइवर उपलब्ध कराए गए हैं, जो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखते हैं। साथ ही, सभी गाड़ियों में जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है, जिससे यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित की जाती है।

कंपनी का दावा है कि SATHI CAB में उचित और पारदर्शी किराया लिया जाएगा, जिससे आम लोगों को किफायती दरों पर यात्रा का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, फास्ट बुकिंग और समय पर पिकअप-ड्रॉप की सुविधा भी दी जा रही है।

सेवा से जुड़ी किसी भी जानकारी या बुकिंग के लिए ग्राहक 8069277292 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं या कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.sathicabs.com पर विजिट कर सकते हैं।

इस नई सेवा के शुरू होने से भागलपुर के लोगों को स्थानीय स्तर पर एक भरोसेमंद और आधुनिक परिवहन विकल्प मिलने की उम्मीद है।

जमीन विवाद में लाठी-डंडों से हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल

0

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद अचानक मारपीट में बदल गया, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज भागलपुर के मायागंज स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रकाश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर भुनेश्वर यादव और हीना देवी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में घायल पक्ष के वृद्ध पिता ने बताया कि करीब एक बीघा जमीन को लेकर परिवार के भीतर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले जमीन को बराबर-बराबर बांटने की सहमति बनी थी, लेकिन आरोप है कि प्रकाश यादव अधिक जमीन लेने की जिद पर अड़ा हुआ था।

जब परिवार के अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो वह आक्रोशित हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्यों को भी निशाना बनाया गया, जिससे कई लोग घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना से पहले पुलिस को विवाद की सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। वृद्ध पिता का कहना है कि अगर पुलिस पहले ही हस्तक्षेप करती, तो शायद इतनी बड़ी घटना टल सकती थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नाथनगर में भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ का आगाज

0

Bhagalpur News: भागलपुर के नाथनगर स्थित बाबा मनसकामना नाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया।

कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु जयकारों, भक्ति गीतों और उत्साह के साथ शामिल हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह धार्मिक रंग में रंग गया।

मंदिर समिति के अनुसार गुरुवार से विधिवत शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ होगा। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश और अरणी मंथन के साथ यज्ञ प्रारंभ किया जाएगा। अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना की जाएगी और इस दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना होगी।

यज्ञ का संचालन यज्ञाचार्य माना शुक्ला के निर्देशन में किया जाएगा, जबकि यजमान के रूप में शंकर राज पटेल की विशेष भूमिका रहेगी। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और शांति समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक तथा दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक यज्ञ अनुष्ठान होगा। इसके बाद शाम 6:30 बजे मां भगवती की आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के सचिव रबिन्द्र प्रसाद भगत, अभय साह, अनिल शाह, पप्पू दलानिया, राजेन्द्र लाल, ओम प्रकाश मोदी, भबेश यादव, देवाशीष बनर्जी, सुनील बुधिया, बबलू पंडित, समाजसेवी विजय यादव, मुन्ना यादव, पूजा समिति अध्यक्ष पप्पू यादव, लखन खटीक, प्रमोद सिन्हा, आशीष साह, प्रकाश लाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

भागलपुर में LPG को लेकर DM का बड़ा बयान: “गैस की कोई कमी नहीं, घबराएं नहीं”

0

Bhagalpur News: भागलपुर में एलपीजी गैस को लेकर फैली आशंकाओं के बीच जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए स्थिति पूरी तरह सामान्य होने की बात कही है। समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने साफ कहा कि जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी गैस एजेंसियों की लगातार निगरानी की जा रही है। एजेंसियों के स्टॉक की प्रतिदिन जांच हो रही है, ताकि किसी भी स्थिति में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति बुकिंग के अधिकतम तीन दिनों के भीतर सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे गैस की ऑनलाइन बुकिंग को प्राथमिकता दें और अनावश्यक रूप से गैस गोदाम या दुकानों पर भीड़ न लगाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि घबराहट में एडवांस स्टॉक जमा करना न केवल अनावश्यक है, बल्कि इससे अन्य उपभोक्ताओं को दिक्कत हो सकती है।

गैस आपूर्ति से जुड़ी किसी भी समस्या के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने 24×7 संचालित जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। उपभोक्ता 0641-2402871 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत या सूचना दर्ज करा सकते हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी के साथ तिलका मांझी चौक स्थित मधु गैस गोदाम का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उपलब्ध स्टॉक और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आगे भी गैस गोदामों और दुकानों पर नियमित छापेमारी और निरीक्षण जारी रहेगा, ताकि कालाबाजारी या कृत्रिम कमी जैसी स्थिति उत्पन्न न हो और आम लोगों को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

“जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है, उपभोक्ता घबराएं नहीं और अनावश्यक स्टॉक न करें” – डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी भागलपुर

जमीन विवाद में एक ही परिवार के कई लोग घायल, बेटी से छेड़छाड़ का गंभीर आरोप

0

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। इस घटना में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, मायागंज में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बबलू दास, शिवदास और फूलन देवी समेत लगभग 10 लोगों ने मिलकर महेश दास और उनके परिवार पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए परिवार के सदस्यों की बेरहमी से पिटाई की, जिससे कई लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

बताया जा रहा है कि इस विवाद की जड़ करीब 9 साल पुरानी है। शुरुआत बच्चों के बीच हुए एक छोटे से झगड़े से हुई थी, जो समय के साथ गंभीर जमीन विवाद में बदल गया। इस मामले में पहले से केस भी दर्ज है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों द्वारा लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन जब उन्होंने समझौते से इनकार किया, तो उन पर हमला कर दिया गया।

घटना को और गंभीर बनाते हुए महेश दास ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की गई। इस आरोप के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है।

फिलहाल सभी घायल मायागंज अस्पताल में इलाजरत हैं और पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की मांग कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

भागलपुर में बड़ा खुलासा: 40 मोबाइल और लैपटॉप के साथ चोर गिरफ्तार

0

Bhagalpur News: भागलपुर पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को 40 मोबाइल फोन, 1 लैपटॉप और नकद राशि के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में सक्रिय चोरी के नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

 गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति संदिग्ध सामान के साथ आशानंदपुर की ओर जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

 40 मोबाइल, लैपटॉप और नकद बरामद

चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से—

  • 40 मोबाइल फोन
  • 1 लैपटॉप
  • ₹300 नकद

बरामद किए गए। सभी सामान चोरी का बताया जा रहा है।

 कौन है गिरफ्तार आरोपी?

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिमन्यु कुमार (पिता- संजय मंडल), निवासी परिया, थाना अमडंडा, जिला भागलपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विश्वविद्यालय थाना कांड संख्या-32/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 पुलिस का सख्त संदेश

भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी, छिनतई और अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा l

भागलपुर स्टेशन पर ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 किलो गांजे के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार

0

Bhagalpur News: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा हुआ है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने दो महिला तस्करों को 6 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 स्टेशन पर चला विशेष अभियान, मिली बड़ी सफलता

मिली जानकारी के अनुसार, स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए RPF और GRP द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।

 नवगछिया की रहने वाली हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार दोनों महिलाएं भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के छोटी परबत्ता, इस्माइलपुर थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया है कि वे इस गांजे की खेप को दिल्ली ले जाने की फिराक में थीं।

 बड़े गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस

रेल एसपी के अनुसार, पिछले 15 दिनों से RPF और GRP के बीच बेहतर समन्वय के चलते अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि—

  • इससे पहले हथियारों की बड़ी खेप बरामद की जा चुकी है
  • सुल्तानगंज में एक चेन स्नैचर को भी गिरफ्तार किया गया था

अब पुलिस इस मामले में यह जांच कर रही है कि इन महिलाओं के पीछे कौन सा बड़ा तस्करी नेटवर्क सक्रिय है।

 कैरियर या मास्टरमाइंड? जांच जारी

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार महिलाएं पहले भी इस तरह के मामलों में शामिल रही हैं या फिर उन्हें सिर्फ कैरियर (माध्यम) के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था।

 पुलिस का सख्त संदेश

रेल एसपी ने स्पष्ट कहा कि आपसी तालमेल से ही ऐसे मामलों में बड़ी सफलता मिलती है और पुलिस पूरे तस्करी नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खेतों में खिली ‘पिंक क्रांति’: बिहार की कृषि योजनाओं में महिलाओं का दबदबा, 30% भागीदारी अनिवार्य

0

Patna News: बिहार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में अब एक बड़ा बदलाव दिख रहा है। राज्य सरकार का कृषि विभाग न केवल फसलों की पैदावार बढ़ाने पर जोर दे रहा है, बल्कि खेती को ‘महिला सशक्तिकरण’ का नया जरिया बना रहा है। अब राज्य की खेती की कमान पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाएं संभाल रही हैं, जिन्हें सरकार का पूरा तकनीकी और आर्थिक सहयोग मिल रहा है।

मुख्य आकर्षण: आंकड़ों की जुबानी

योजना/क्षेत्र | महिला भागीदारी |

कृषि अनुदान योजनाएं | न्यूनतम 30% अनिवार्य कोटा पीएम किसान सम्मान निधि | 26,37,646 महिला लाभार्थी |
कुल कृषि श्रम बल | लगभग एक-तिहाई महिलाएं
फोकस फसलें | मशरूम, मखाना, पपीता, ड्रैगन फ्रूट

योजनाओं में ‘महिला कोटा’: सशक्तिकरण की नई गारंटी

कृषि विभाग ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकारी लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे। विभाग की रणनीतिक कोशिशों के चलते आज बिहार में निम्नलिखित योजनाओं में महिलाओं की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ी है:
* हाई-वैल्यू फार्मिंग: ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और अंजीर जैसे नए फलों की खेती के लिए अनुदान पाने वाले लाभुकों में 30% महिलाएं शामिल हैं।
* बागवानी मिशन: मुख्यमंत्री बागवानी मिशन और एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत आम, लीची और पपीता के क्षेत्र विस्तार में महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
* पोषण और आय: मशरूम और मखाना उत्पादन जैसी योजनाओं ने महिलाओं को घर बैठे स्वरोजगार और पोषण सुरक्षा प्रदान की है।

पीएम किसान निधि: 26 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सीधी मदद

कृषि के क्षेत्र में महिलाओं के बढ़ते कदमों का सबसे बड़ा प्रमाण पीएम किसान सम्मान निधि है। राज्य के कुल 86 लाख लाभार्थियों में से 26 लाख से अधिक महिलाएं हैं, जो सीधे तौर पर वित्तीय सहायता प्राप्त कर अपनी खेती को आधुनिक बना रही हैं।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का ‘मजबूत स्तंभ’

विशेषज्ञों का मानना है कि कृषि में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से न केवल सतत विकास (Sustainable Development) सुनिश्चित हो रहा है, बल्कि ग्रामीण परिवारों की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। प्राकृतिक खेती (Natural Farming) से लेकर क्लस्टर आधारित बागवानी तक, महिलाएं अब बिहार की कृषि की पहचान बन चुकी हैं।

“हमारा उद्देश्य है कि खेती से जुड़ी हर योजना का लाभ जमीनी स्तर पर महिलाओं तक पहुँचे। जब महिला किसान सशक्त होगी, तभी बिहार का कृषि रोडमैप सफल होगा।”
कृषि विभाग, बिहार सरकार

आत्मनिर्भर बिहार की नई तस्वीर

बिहार सरकार की इन पहलों ने राज्य की महिलाओं को केवल ‘खेत मजदूर’ की पहचान से निकालकर ‘कृषि उद्यमी’ (Agri-Entrepreneurs) बना दिया है। अनुदान, प्रशिक्षण और उचित मार्गदर्शन ने उनके लिए स्वरोजगार के नए द्वार खोल दिए हैं।

बिहार की बेटियों के सपनों को मिले ‘नये पंख’: पटना के मेगा जॉब फेयर में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

0

Patna News: बिहार के महिला सशक्तिकरण के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। समाज कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा ज्ञान भवन में आयोजित दो दिवसीय ‘महिला मेगा जॉब फेयर-2026’ का मंगलवार को शानदार समापन हुआ। इस मेले ने न केवल रोजगार के आंकड़े बदले, बल्कि बिहार की बेटियों के आत्मविश्वास को एक नई ऊंचाई दी है।

प्रमुख उपलब्धियां: एक नजर में
विवरण | आंकड़े
कुल पंजीकरण | लगभग 19,000
उपस्थित महिलाएं | 11,586

कुल चयन (Offer Letters) | 6,135
औसत पैकेज | ₹2.40 लाख प्रति वर्ष
उच्चतम पैकेज | ₹5.40 लाख प्रति वर्ष

क्षेत्रवार नियुक्तियां: कहां मिली सबसे ज्यादा नौकरियां?

इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि महिलाओं ने केवल पारंपरिक क्षेत्रों में ही नहीं, बल्कि हर सेक्टर में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई:
* हेल्थकेयर सेक्टर: 1,228 से अधिक नियुक्तियां (सर्वाधिक)
* टेक्सटाइल सेक्टर: 1,114 नियुक्तियां
* इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर: लगभग 800 नियुक्तियां
* इसके अलावा ऑटोमोबाइल और लॉजिस्टिक्स (Flipkart) जैसे क्षेत्रों में भी महिलाओं का दबदबा रहा।

रूढ़ियों को तोड़ती बिहार की बेटियां: श्रीमती बंदना प्रेयषी

समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयषी ने इस सफलता को ‘अभूतपूर्व’ बताते हुए कहा कि बिहार की युवतियों ने ऑटोमोबाइल जैसे पुरुष-प्रधान क्षेत्रों में भी नौकरियां हासिल कर यह साबित कर दिया है कि उनके लिए कोई भी मंजिल दूर नहीं है। विकास आयुक्त श्री मिहिर कुमार सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि राज्य की प्रगति के लिए ‘लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन’ में महिलाओं की भूमिका अनिवार्य है।

सम्मानित हुए प्रमुख संस्थान

मेले के दौरान बेहतरीन अवसर प्रदान करने वाली कंपनियों को माननीय मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया:
* मेडिमिक्स हेल्थकेयर: ₹5.4 लाख का उच्चतम पैकेज देने के लिए।
* 2050 हेल्थकेयर: 400 से अधिक महिलाओं को रोजगार देने के लिए।
* फ्लिपकार्ट: 150 से अधिक नियुक्तियों के लिए।

सुविधाओं का रखा गया विशेष ख्याल 

बिहार के सभी 38 जिलों से आने वाली अभ्यर्थियों के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे:
* परिवहन: दूर-दराज के जिलों से आने वाली बेटियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था।
* समावेशी प्रयास: दिव्यांग (Handicapped) उम्मीदवारों के लिए व्हीलचेयर और विशेष सहायकों की तैनाती।
* गाइडेंस: रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क के माध्यम से मार्गदर्शन।
> “माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य हर महिला को आत्मनिर्भर बनाना है। यह जॉब फेयर इसी दिशा में एक मील का पत्थर है।”
     मदन सहनी, माननीय मंत्री, समाज कल्याण               विभाग।

भविष्य की राह

कार्यक्रम का समापन कार्यपालक निदेशक योगेश कुमार सागर के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। विभाग का लक्ष्य है कि आने वाले समय में ऐसे आयोजनों को और अधिक विस्तार दिया जाए ताकि बिहार की हर शिक्षित और हुनरमंद बेटी के हाथ में नियुक्ति पत्र हो।
क्या आप भी अगले जॉब फेयर का हिस्सा बनना चाहती हैं?

2026 में हर महीने बढ़ती जब्ती… शराब माफियाओं पर टूट रहा बिहार पुलिस का कहर!

0

Patna News: बिहार में शराबबंदी कानून को और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के गठन के बाद से अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में लगातार तेजी आई है। नतीजा यह है कि 2025 के मुकाबले 2026 में हर महीने औसतन 18 प्रतिशत अधिक शराब की बरामदगी हो रही है।

 हर साल बढ़ रही जब्ती, आंकड़े चौंकाने वाले

एडीजी अमित कुमार जैन ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि—

  • 2024 में कुल 34 लाख लीटर से अधिक शराब जब्त, मासिक औसत करीब 2.88 लाख लीटर
  • 2025 में यह बढ़कर 37.75 लाख लीटर, मासिक औसत 3.14 लाख लीटर
  • 2026 (फरवरी तक) 7.41 लाख लीटर बरामद, मासिक औसत 3.70 लाख लीटर

यानी हर साल अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई और तेज होती जा रही है।

 राज्य से बाहर भी ताबड़तोड़ छापेमारी

बिहार पुलिस ने अब राज्य की सीमाओं से बाहर जाकर भी शराब माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है—

  • 2025 में 38 छापेमारी (झारखंड, यूपी, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश)
  • 2.27 लाख लीटर शराब बरामद, 55 वाहन जब्त
  • 2026 में अब तक 3 छापेमारी, 25,997 लीटर शराब जब्त

 हजारों गिरफ्तार, माफिया नेटवर्क पर चोट

कार्रवाई के दौरान—

  • 2025 में 1.25 लाख से ज्यादा गिरफ्तारियां
  • 2026 (फरवरी तक) 22,827 लोग गिरफ्तार
  • बड़े शराब कारोबारियों को भी लगातार पकड़ा जा रहा है

 सजा का भी बढ़ा डर

मद्यनिषेध मामलों में सख्ती सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है—

  • 2025 में 203 लोगों को सजा, जिनमें 2 को आजीवन कारावास
  • 2026 में अब तक 12 लोगों को सजा

 नशे के अन्य सामान पर भी कार्रवाई तेज

सिर्फ शराब ही नहीं, बल्कि अन्य नशीले पदार्थों पर भी बड़ी कार्रवाई—

  • 7,415 किलो गांजा
  • 14 किलो चरस
  • 8.64 किलो हेरोइन
  • हजारों कैप्सूल, इंजेक्शन और कफ सिरप बरामद

 प्रशासन का संदेश साफ

एडीजी ने स्पष्ट कहा कि सभी जिलों को SOP भेज दी गई है और अब हर स्तर पर कार्रवाई और तेज होगी। सरकार का मकसद सिर्फ शराबबंदी लागू करना नहीं, बल्कि पूरे नशा नेटवर्क को जड़ से खत्म करना है।