Homeबिहारपटनाबिहार के लाल ईशान किशन को सीएम सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित,...

बिहार के लाल ईशान किशन को सीएम सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, टी-20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया 1 करोड़ का चेक

विश्व विजेता टीम के जांबाज बल्लेबाज का पटना में भव्य अभिनंदन; मुख्यमंत्री ने ईशान किशन की उपलब्धि को बताया बिहार के युवाओं के लिए गौरव और प्रेरणा का प्रतीक।"

Patna News: आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत और उसमें बिहार के लाल ईशान किशन के धमाकेदार प्रदर्शन ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को विशेष रूप से सम्मानित किया।

​सम्मान राशि और शुभकामनाओं की बौछार

​मुख्यमंत्री ने ईशान किशन की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें 1 करोड़ रुपये का चेक, प्रतीक चिह्न और अंगवस्त्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि ईशान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा से बिहार का मान बढ़ाया है।

​“बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं ईशान” – मुख्यमंत्री

​सम्मान समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा:

​”टी-20 विश्व कप में भारत की जीत में बिहार के बेटे ईशान किशन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। ईशान आज बिहार के लाखों बच्चों और उभरते हुए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे भविष्य में क्रिकेट के मैदान पर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और देश का नाम रोशन करते रहेंगे।”

 

​प्रमुख हस्तियों की रही मौजूदगी

​इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविन्द्रण शंकरण समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही, ईशान किशन के परिवार के सदस्य भी इस गौरवपूर्ण पल के साक्षी बने।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
31.2 ° C
31.2 °
31.2 °
60%
3m/s
15%
Tue
31 °
Wed
33 °
Thu
33 °
Fri
34 °
Sat
34 °

Most Popular