Homeबिहारवैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार के साथ 2 अपराधी...

वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध हथियार के साथ 2 अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात टली

वैशाली: बिहार पुलिस की सतर्कता और सक्रियता एक बार फिर रंग लाई है। वैशाली जिले के बलिगाँव थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे Preventive Policing अभियान के तहत पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान दो अपराधियों को धर दबोचा। पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान प्रमोद कुमार उर्फ टल्लू और मो० कासिद के रूप में हुई है। तलाशी के क्रम में प्रमोद कुमार के पास से 01 लोडेड देशी पिस्टल, 01 जिंदा कारतूस और 01 मोबाइल फोन बरामद हुआ।

पुलिस पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दोनों अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। समय रहते हुई इस कार्रवाई से संभावित अपराध टल गया।

वैशाली पुलिस की इस सफलता ने न केवल अपराधियों की मंशा पर पानी फेर दिया, बल्कि क्षेत्र में लोगों का पुलिस पर विश्वास भी और मजबूत किया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
broken clouds
27.4 ° C
27.4 °
27.4 °
85%
5.5m/s
52%
Fri
34 °
Sat
34 °
Sun
33 °
Mon
32 °
Tue
32 °

Most Popular