HomeबिहारBihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया गंगा के बढ़ते जलस्तर और...

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लिया गंगा के बढ़ते जलस्तर और जेपी गंगा पथ सौंदर्यीकरण कार्य का जायजा

दीघा-सोनपुर के बीच बन रहे छह लेन पुल के निर्माण कार्य की भी की समीक्षा

Patna News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और जेपी गंगा पथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने अटल पथ होते हुए जेपी गंगा पथ से गाय घाट तक का भ्रमण कर गंगा के जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने गंगा पथ के किनारे हो रहे पौधारोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहतर गुणवत्ता और शीघ्रता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दीघा घाट पर रुककर दीघा से सोनपुर तक बन रहे 6 लेन पुल के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन बेहतर होगा, और महात्मा गांधी सेतु व जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होगा।

मुख्यमंत्री ने दीघा घाट, कृष्णा घाट और गांधी घाट पर भी रुककर आसपास के इलाकों की स्थिति देखी और अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी को लेकर सतर्कता बरती जाए। संभावित जलभराव या आपदा की स्थिति में तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयार रहने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी:

  • मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार
  • मुख्यमंत्री के सचिव  कुमार रवि
  • पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चन्द्रशेखर सिंह
  • जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम.
  • वरीय पुलिस अधीक्षक  कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य वरीय पदाधिकारी


मुख्यमंत्री का यह निरीक्षण मानसून के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर प्रशासन को पहले से तैयार रहने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में यह सक्रिय पहल की गई है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular