Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर के सचिन कुमार को IPL में बड़ा मौका, पंजाब किंग्स ने...

भागलपुर के सचिन कुमार को IPL में बड़ा मौका, पंजाब किंग्स ने नेट बॉलर ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के युवा और प्रतिभाशाली क्रिकेटर सचिन कुमार ने अपने शानदार प्रदर्शन से जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। रणजी ट्रॉफी में प्रभावशाली गेंदबाजी करने के बाद सचिन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने नेट बॉलर ट्रायल के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

पंजाब किंग्स की ओर से सचिन को विशेष कार्यक्रम “फ्यूचर किंग्स – बॉलिंग एडिशन” के तहत ट्रायल के लिए बुलाया गया है। यह ट्रायल युवा गेंदबाजों के लिए एक बड़ा मंच माना जाता है, जहां बेहतरीन प्रदर्शन करने पर उन्हें IPL टीम के साथ आगे जुड़ने का अवसर मिल सकता है।

सचिन कुमार ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत जिला लीग से की थी और लगातार अच्छे प्रदर्शन के दम पर रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में जगह बनाई। रणजी ट्रॉफी में उन्होंने सटीक लाइन-लेंथ, शानदार टर्न और दबाव की परिस्थितियों में संयमित गेंदबाजी से टीम को कई अहम सफलताएं दिलाईं।

सचिन एक राइट-आर्म ऑफ़ स्पिनर हैं और उनकी गेंदबाजी में निरंतरता और नियंत्रण उनकी सबसे बड़ी ताकत मानी जाती है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
31.4 ° C
31.4 °
31.4 °
63%
6.5m/s
83%
Wed
29 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular