Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर: ललमटिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई; 107 लीटर से अधिक कोरेक्स...

भागलपुर: ललमटिया थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई; 107 लीटर से अधिक कोरेक्स सिरप, गांजा और नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News: भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने के लिए “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हॉट स्पॉट पर लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में भागलपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी:

ललमटिया थाना अंतर्गत मोहनपुर नरगा स्थित कन्हैया लाल मंडल एवं बालेश्वर मंडल (दोनों पिता-स्व० सीता राम मंडल) के द्वारा अपने घर पर अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री की जा रही थी। इसकी गुप्त सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन पर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

भारी मात्रा में सामान बरामद:

गठित टीम द्वारा जब आरोपियों के घर पर विधिवत तलाशी और छापेमारी की गई, तब वहां से भारी मात्रा में नशे का सामान बरामद हुआ:

  • कोरेक्स सिरप: 107.06 लीटर (1076 बोतल)
  • नशीली दवाएं: 310 पीस
  • गांजा: 230 ग्राम

आरोपी गिरफ्तार और अगली कार्रवाई:

पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों—कन्हैया लाल मंडल एवं बालेश्वर मंडल—को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी:

इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष विपिन कुमार सहित भुषण प्रसाद सिंह, प्रेमचंन्द्र कुमार, राजेन्द्र कुमार, मुस्ताक आलम और सोनी कुमारी शामिल थे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
23.4 ° C
23.4 °
23.4 °
74%
0.7m/s
0%
Thu
32 °
Fri
33 °
Sat
32 °
Sun
32 °
Mon
32 °

Most Popular