Homeभागलपुर सिटीभागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मां दुर्गा मंदिर से दानपेटी चोरी मामले...

भागलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मां दुर्गा मंदिर से दानपेटी चोरी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhagalpur News: भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी खंजरपुर चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर से दानपेटी सहित मूर्ति के आभूषण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक शैलेश सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और लगातार छापेमारी के आधार पर पुलिस ने इस चोरी कांड का सफलतापूर्वक उद्भेदन किया।

पुलिस के अनुसार 3 फरवरी मंगलवार को मंदिर के पुजारी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था, जिसमें बताया गया था कि अज्ञात चोरों ने मां दुर्गा की चांदी की मुकुट, सोने जैसे दिखने वाले गले का नेकलेस, नाक की नथिया और दानपेटी की चोरी कर ली है। इसके बाद जोगसर थाना कांड संख्या 25/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान छोटू कुमार उर्फ गुड्डू कुमार, सन्नी कुमार, चंदन कुमार और बंधन कुमार के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई चांदी की मुकुट, नकली सोने का हार, नाक की नथिया और दानपेटी बरामद की गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कुछ आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिनके खिलाफ पहले से अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों में चोरी और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
35.9 ° C
35.9 °
35.9 °
41 %
5.8kmh
97 %
Mon
36 °
Tue
41 °
Wed
42 °
Thu
41 °
Fri
39 °

Most Popular