Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर पुलिस का 'एक्शन' मोड: कहलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी...

भागलपुर पुलिस का ‘एक्शन’ मोड: कहलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को महज 3 घंटे में दबोचा

अपराधियों के खिलाफ भागलपुर SSP प्रमोद कुमार यादव का कड़ा रुख, सलाखों के पीछे पहुँचा आरोपी।

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ कहलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस ने इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी (विधि विरुद्ध बालक) को घटना के मात्र 3 घंटे के भीतर ही निरूद्ध कर अपनी सतर्कता का परिचय दिया है।

कपिल बगीचा के पास घटी वारदात

​प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 01 अप्रैल 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) भागलपुर को सूचना मिली कि कहलगांव थानांतर्गत LCT घाट वार्ड नंबर 05 के समीप स्थित कपिल बगीचा में एक नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आ गया।

पीडिता की मां के आवेदन पर FIR दर्ज

​सूचना के सत्यापन हेतु कहलगांव थानाध्यक्ष सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुँचे और आवश्यक पूछताछ की, जिसमें घटना की सत्यता की पुष्टि हुई। इसके बाद पीड़िता की मां द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर कहलगांव थाना कांड संख्या 131/2026 दर्ज की गई।

विशेष टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई

​एसएसपी भागलपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम और एफएसएल (FSL) टीम का गठन किया गया। इस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जाल बिछाया और महज 3 घंटे के अंदर आरोपी को धर-दबोचा।

साक्ष्य के तौर पर कपड़े बरामद

​पुलिस ने आरोपी के पास से अपराध कारित करते समय पहने हुए कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं, जिन्हें एफएसएल टीम द्वारा जब्त कर लिया गया है। इस कार्रवाई में कहलगांव थानाध्यक्ष श्यामला कुमार, पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार, मुकलेश कुमार राम और अनुप्रिया सहित सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही।

रिपोर्ट: आलोक कुमार झा, भागलपुर

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
84%
3.2m/s
19%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular