Homeभागलपुर सिटीBhagalpur News: भागलपुर में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता...

Bhagalpur News: भागलपुर में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर, केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने वितरित किए सहायता उपकरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के विजन को साकार करने की दिशा में मंगलवार को भागलपुर के सैंडिश कंपाउंड मैदान में दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी दैनिक आवश्यकताओं को सरल बनाना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री  बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि अर्पणा कुमारी,पीरपैंती विधायक ललन पासवान सहित अन्य गणमान्य अतिथि मंच पर उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान ADIP योजना (Assistance to Disabled Persons for Purchase/Fitting of Aids and Appliances) और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत सैकड़ों लाभार्थियों को ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक साइकिल, श्रवण यंत्र, चलने की छड़ी, और अन्य अनुकूलन उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने कहा:

पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने देशभर में 18,000 से अधिक शिविरों के माध्यम से 32 लाख से ज्यादा दिव्यांगजनों को सहायता उपकरण उपलब्ध कराए हैं। हमारा लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति सुविधा और अवसर से वंचित न रह जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के सबसे ज़रूरतमंद तबकों को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर हैं।

इस शिविर से लाभान्वित दिव्यांग महिला मंजूषा झा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा:

आज मुझे ट्राई साइकिल मिली है जिससे मेरी रोज़मर्रा की जिंदगी आसान हो जाएगी। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को दिल से धन्यवाद देती हूं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थी, उनके परिजन और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता के लिए जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं का योगदान सराहनीय रहा।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular