Homeपॉलिटिक्सBhagalpur News: भागलपुर वार्ड 10 उपचुनाव में दिखा लोकतंत्र का जोश, सुरक्षा...

Bhagalpur News: भागलपुर वार्ड 10 उपचुनाव में दिखा लोकतंत्र का जोश, सुरक्षा चाक-चौबंद, तीन दावेदारों में टक्कर

भागलपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 10 में पार्षद पद के लिए हो रहे उपचुनाव में शनिवार को मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में जोश के साथ हिस्सा लिया l सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। कुल 8 मतदान केंद्रों पर पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग कतारों की समुचित व्यवस्था की गई थी। खास बात यह रही कि मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, कहीं से किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती। हर बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि की निगरानी की जा रही थी। वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने स्वयं चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की और कई बूथों का दौरा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। पहली बार वोट डालने आए युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मतदाता केंद्रों के बाहर लोगों में गहरी रुचि और उत्सुकता का माहौल बना रहा।

उल्लेखनीय है कि यह उपचुनाव पूर्व पार्षद जीवन कुमार के इस्तीफे के कारण कराया जा रहा है। जीवन कुमार ने बीपीएससी परीक्षा पास कर शिक्षक पद स्वीकार करने के लिए पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था।

राजनीतिक दृष्टिकोण से यह उपचुनाव बेहद अहम माना जा रहा है, जहां तीन प्रत्याशी — गुणेश्वर मंडल, वहीदा परवीन और शाहिदा खातून के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अब सबकी निगाहें 30 जून को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि वार्ड नंबर 10 की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
moderate rain
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
83%
4.7m/s
93%
Wed
26 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular