Homeभागलपुर सिटीBhagalpur News: भागलपुर DM ने की समीक्षा, कहा- 05 अस्पतालों की होगी...

Bhagalpur News: भागलपुर DM ने की समीक्षा, कहा- 05 अस्पतालों की होगी जांच और की जायेगी कार्रवाई

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने समीक्षात्मक बैठक में कहा कि किसी भी पैरामीटर पर लगातार तीन महीने तक सबसे नीचले पायदान पर रहने वाले पांच अस्पतालों की जांच होगी और कार्रवाई की जायेगी.

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में बुधवार 19 मार्च 2025 को समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग एवं समेकित बाल विकास परियोजना के कार्यों की समीक्षा की. बैठक में उन्होंने भाव्या के माध्यम से ऑनलाइन परामर्श देकर इलाज, नवजात कमजोर शिशु का एसएनसीयू में रेफर करना, प्रसव पूर्व जांच के लिए पंजीकरण, प्रसव पूर्व चार जांच, गर्भवती महिलाओं के बीच 180 आयरन फोलिक एसिड टेबलेट का वितरण, परिवार नियोजन ऑपरेशन, पीपीआईयूसीडी इन्सरसन, पूर्ण टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, टीवी का इलाज की समीक्षा की गई.

जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी पैरामीटर में लगातार तीन महीने तक निचले पायदान पर रहने वाले पांच अस्पताल की जांच कराई जाएगी. संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. वहां के बीसीएम, बीएचएम एवं एमओआईसी को बुलाकर भौतिक रूप से नियमित ब्रीफिंग की जाएगी. इसलिए जो भी एमओआईसी निचले पायदान पर हैं, वे सुधार करें.
उन्होंने जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को बच्चों के वजन और ऊंचाई की माप करने के लिए सभी सेविका सहायिका को प्रशिक्षण दिलाने के लिए निर्देशित किया गया.

इस अवसर पर स्वास्थ विभाग एवं समेकित बाल विकास परियोजना में अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सक एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया.
बैठक में डीडीसी प्रदीप कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता एवं सिविल सर्जन डॉ अशोक प्रसाद एवं सभी संबंधित पदाधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मी उपस्थित थे.

Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज वेबसाइट सिल्क टीवी न्यूज लाइव पर पढ़ें बॉलीवुड, पॉलिटिक्स, खेल, मनोरंजन से जुड़ी ख़बरें.

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular