Homeराज्यभागलपुर: सर्राफा व्यवसायी पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, मायागंज अस्पताल में भर्ती

भागलपुर: सर्राफा व्यवसायी पर दिनदहाड़े चाकू से हमला, मायागंज अस्पताल में भर्ती

Crime News: भागलपुर में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक सर्राफा व्यवसायी पर हमला कर सनसनी फैला दी। घटना बांका जिले के पंजवाड़ा थाना क्षेत्र की है, जहां सबलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय बाबूलाल शाह पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

चार जगहों पर चाकू से वार, मायागंज अस्पताल में चल रहा इलाज

घायल व्यवसायी को पहले स्थानीय रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, बाबूलाल शाह को कमर, कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें चाकू से चार बार वार किया गया है।

पत्नी का आरोप: हत्या की नीयत से किया गया हमला

घायल की पत्नी जुली देवी ने बताया कि,

“मेरे पति रोज की तरह दुकान के लिए अकेले निकले थे। तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर हमला कर दिया। उन्हें चार बार चाकू मारा गया। यह पूरी तरह से हत्या की नीयत से किया गया हमला है।”

घटना के बाद जुली देवी समेत परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचकर फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने बताया कि बाबूलाल शाह पिछले 30 वर्षों से नियमित रूप से ज्वेलरी की दुकान चलाते आ रहे हैं, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है।

लूट की आशंका, पहले से घात लगाए थे हमलावर

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों को पहले से जानकारी थी कि बाबूलाल के पास दुकान जाते समय नकदी या कीमती सामान रहता है। इसी कारण उन्होंने पहले से घात लगाकर हमला किया। फिलहाल, घायल का इलाज जारी है और परिवार डरा-सहमा हुआ है।

पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज खंगाल रही

पंजवाड़ा थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिल चुकी है। बाजार में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस के अनुसार यह मामला पूर्व नियोजित हमला हो सकता है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular