Homeभागलपुर सिटीभागलपुर: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, थाने में हाई वोल्टेज...

भागलपुर: चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा

Bhagalpur News: शहर के जोगसर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ चार बच्चों की मां बिना देवी अपने प्रेमी टिंकू चौधरी के साथ फरार हो गई। महिला के पति रामचंद्र तूरी ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया है।

रामचंद्र तूरी ने बताया कि उसकी पत्नी का छोटी साहेबगंज निवासी टिंकू चौधरी के साथ पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। इस मामले को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसे मोहल्लेवासियों की पहल पर सुलझा लिया गया था। उस समय बिना देवी ने वादा किया था कि वह टिंकू से कोई संपर्क नहीं रखेगी। बावजूद इसके, वह लगातार टिंकू के संपर्क में बनी रही।

रामचंद्र के परिजनों का आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति में टिंकू अक्सर उसके घर आता था और विरोध करने पर मारपीट की धमकी भी देता था। फरार होने के बाद रामचंद्र ने जब पत्नी की खोजबीन की, तो बच्चों ने भी बताया कि उनकी मां टिंकू के साथ चली गई है।

महिला के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियाँ और एक बेटा शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद संजय सिंह जोगसर थाने पहुंचे और वहां मौजूद रामचंद्र के परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

इस घटना को लेकर जोगसर थाना परिसर में भारी भीड़ जुट गई और काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और महिला की तलाश की जा रही है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
28.8 ° C
28.8 °
28.8 °
78%
4.2m/s
10%
Sat
28 °
Sun
34 °
Mon
34 °
Tue
33 °
Wed
36 °

Most Popular