Homeराज्यबिहारजेपी जयंती पर अश्विनी चौबे का एक दिवसीय उपवास, लोकतंत्र की शुचिता...

जेपी जयंती पर अश्विनी चौबे का एक दिवसीय उपवास, लोकतंत्र की शुचिता और आत्मशुद्धि का देंगे संदेश

पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती (11 अक्टूबर 2025) पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार चौबे लोकतांत्रिक शक्ति की मजबूती, राजनीति में शुचिता और आत्मशुद्धि को बढ़ावा देने के लिए एक दिवसीय उपवास करेंगे। यह उपवास पटना के कदमकुआं स्थित जेपी के आवास पर रखा जाएगा।

अखिल भारतीय संपूर्ण क्रांति संगठन, जेपी सेनानी मंच और लोकतंत्र सेनानी मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से 1974 के जेपी आंदोलन और आपातकाल के भुक्तभोगी सेनानी शामिल होंगे। इस दौरान नई पीढ़ी के साथ जेपी आंदोलन के संकल्प को दोहराने पर विशेष बल दिया जाएगा।

चौबे ने कहा कि “50 वर्ष पूर्व जिन मूल्यों को लेकर संपूर्ण क्रांति का बिगुल देशभर में बजाया गया था, आज वही प्रेरणा हमें भ्रष्टाचार और कुरीतियों के विरुद्ध लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने की ओर ले जाती है। आने वाली युवा पीढ़ियों को यह जिम्मेदारी उठानी होगी।” उन्होंने अपील की कि जेपी के अनुयायी, दिवंगत सेनानियों के परिजन और लोकतंत्र प्रहरी इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाग लें। इसी दिन भावी कार्यक्रमों का भी आह्वान किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि जेपी आंदोलन को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर सहित देश के बड़े साहित्यकारों और कवियों ने विशेष बल प्रदान किया था। आज एक बार फिर वैसी ही चेतना जगाने की जरूरत है।

इससे पहले 7 अक्टूबर की शाम को चौबे, दिनकर स्मृति न्यास के संरक्षक के रूप में प्रेमचंद्र रंगशाला पटना में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर रश्मिरथी का भव्य नाट्य मंचन किया जाएगा। सुप्रसिद्ध निर्देशक मुजीब खान के निर्देशन में मुंबई और देश के अन्य हिस्सों से आए कलाकार इसे प्रस्तुत करेंगे।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
few clouds
27 ° C
27 °
27 °
84%
3.2m/s
19%
Wed
33 °
Thu
25 °
Fri
24 °
Sat
30 °
Sun
33 °

Most Popular