Bhagalpur News: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर में आगामी चैती नवरात्र, रामनवमी और ईद पर्व को लेकर शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने की, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी नवनीत कुमार, इंस्पेक्टर मृत्युंजय कुमार, कृष्णानंद कुमार, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू एवं नगर उपसभापति नीलम देवी उपस्थित रहे। इसके अलावा वार्ड पार्षद, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, हनुमान मंदिर और चैती दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष, दरगाह कमिटी के सदस्य तथा सामाजिक संगठनों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी पर्वों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराना था। इस दौरान प्रशिक्षु एएसपी सयाम रजा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि से बचें और प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में एक अहम निर्णय लेते हुए डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का फैसला किया गया। प्रशासन का मानना है कि तेज आवाज और अशांति की आशंका को देखते हुए यह कदम जरूरी है। इसके साथ ही हनुमान मंदिर और चैती दुर्गा मंदिर के लाइसेंस के नवीनीकरण (रिन्यूअल) पर भी जोर दिया गया और संबंधित आयोजकों को समय रहते लाइसेंस अपडेट कराने के निर्देश दिए गए।
अजगैविनाथ धाम स्थित चैती छठ घाट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए वहां पुलिस बल, महिला पुलिस बल और अतिरिक्त जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पूरे शहर में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और सभी पर्वों को भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। वार्ड पार्षदों और अन्य प्रतिनिधियों ने स्थानीय स्तर पर भी लोगों को जागरूक करने की बात कही।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
इस बैठक के जरिए प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि त्योहारों को लेकर कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शांति व सुरक्षा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
सुल्तानगंज में त्योहारों को लेकर अलर्ट, शांति समिति की बैठक में डीजे पर प्रतिबंध का फैसला
चैती नवरात्र, रामनवमी और ईद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सख्त
RELATED ARTICLES
Bhāgalpur
clear sky
21.7
°
C
21.7
°
21.7
°
62%
2.5m/s
0%
Thu
31
°
Fri
31
°
Sat
31
°
Sun
31
°
Mon
30
°


