Homeबिहारडिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही...

डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप

खगड़िया, 18 सितंबर: खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत सनोखर वार्ड नंबर 1 में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। 38 वर्षीय रवीना देवी, पत्नी सुशील कुमार की डिलीवरी के बाद मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों के मुताबिक, 15 सितंबर को रवीना देवी को अचानक लेबर पेन हुआ, जिसके बाद उन्हें परिजन तत्काल अलौली सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर उनकी डिलीवरी कराई गई। डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतका ने एक पुत्र को जन्म दिया है। इसके पहले से ही उसके चार पुत्र हैं, जिनमें सबसे बड़ा बेटा महज आठ वर्ष का है। इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, भागलपुर भेजा गया है।

रवीना देवी की मां ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चा होने के बाद जब उनकी बेटी की हालत गंभीर थी, तब डॉक्टरों ने केवल पानी की बोतल चढ़ाई। समय रहते सही इलाज नहीं किया गया, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई। परिजनों ने साफ कहा है कि यह मौत चिकित्सा व्यवस्था में लापरवाही का परिणाम है।

घटना के बाद ग्रामीणों और मृतका के परिजनों में आक्रोश है। वे प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषी डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular