Homeबिहारभागलपुर सिटीभागलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही छुट्टी...

भागलपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, चार दिन पहले ही छुट्टी में आया था घर

भागलपुर: भागलपुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, जहां अज्ञात बदमाशों ने 22 वर्षीय युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक के पास हुई।

मृतक की पहचान संजीव सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है, जो नासिक में एक निजी कंपनी में काम करता था और चार दिन पहले ही छुट्टी में अपने घर आया था। बताया जाता है कि बुधवार शाम वह घर से टहलने निकला था। करीब 8 बजे लौटते समय बदमाशों ने उस पर तीन गोलियां दाग दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने आनन-फानन में शिवम को मायागंज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी टू राकेश कुमार और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सटीक कारणों की जांच जारी है।

मृतक की मां ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि उनके बेटे को क्यों मारा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
clear sky
19.9 ° C
19.9 °
19.9 °
59%
2.4m/s
0%
Sat
29 °
Sun
30 °
Mon
30 °
Tue
31 °
Wed
29 °

Most Popular