Homeराज्यबिहार​भागलपुर में बाइक चोरी की बड़ी साजिश नाकाम: रंगे हाथ दबोचे गए...

​भागलपुर में बाइक चोरी की बड़ी साजिश नाकाम: रंगे हाथ दबोचे गए दो शातिर चोर, आक्रोशित भीड़ ने खंभे से बांधकर कूटा

इशाकचक के भीखनपुर में दुकानदार की मुस्तैदी से पकड़े गए अपराधी, तलाशी में मिला नशीला पदार्थ, नशे की लत के लिए देते थे वारदात को अंजाम।

Bhagalpur News: भागलपुर में इन दिनों बाइक चोर गिरोह काफी सक्रिय हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता अब इन अपराधियों पर भारी पड़ने लगी है। जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत व्यस्त भीखनपुर इलाके में मंगलवार को बाइक चोरी करने पहुंचे दो शातिर चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने कानून हाथ में लेते हुए दोनों चोरों की जमकर सुताई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया है।

​दुकानदार की ‘सिंघम’ स्टाइल मुस्तैदी, ऐसे धरे गए चोर

​घटना भीखनपुर मुख्य सड़क के पास की है। हमेशा की तरह सड़क पर चहल-पहल थी। इसी दौरान एक दुकान संचालक की नजर अपनी दुकान के बाहर खड़ी बाइक पर पड़ी। उन्होंने देखा कि दो संदिग्ध युवक मास्टर चाबी के सहारे उनकी बाइक का लॉक तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

​दुकानदार ने बिना वक्त गंवाए गजब की हिम्मत दिखाई और चोरों की तरफ झपट्टा मारा। खुद को घिरता देख दोनों चोरों ने भागने की कोशिश की, लेकिन दुकानदार ने शोर मचाते हुए दोनों को दौड़ाकर दबोच लिया।

​शोर सुनते ही जुटी भीड़, चोरों की सरेराह ‘थर्ड डिग्री’

​दुकानदार के शोर मचाते ही भीखनपुर मुख्य सड़क पर स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाइक चोर गिरोह के आतंक से त्रस्त लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने दोनों शातिर चोरों को पकड़कर बीच सड़क पर ही उनकी जमकर क्लास लगा दी। लोगों ने दोनों की लात-घूंसों से जमकर धुनाई की। इस दौरान सड़क पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

​इशाकचक पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया, तलाशी में मिला नशीला सामान

​मामले की भनक लगते ही इशाकचक थाना पुलिस दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने उग्र हो रही भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई।

​पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जब दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई, तो उनके पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दोनों आरोपी स्मैक या अन्य नशीले पदार्थों के आदी हैं और अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए ही इस तरह की चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

​गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

​इशाकचक थाना पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों को हिरासत में रखकर कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस भीखनपुर और इशाकचक इलाके में इनके गिरोह के और कितने सदस्य सक्रिय हैं और अब तक इन्होंने कितनी गाड़ियों को अपना निशाना बनाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

विजय सिन्हा
विजय सिन्हाhttp://silktvnews.com
Hindi News, हिंदी न्यूज, Latest News in Hindi, Aaj ki Taaja Khabar पढ़ें SilkTVNews पर.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Bhāgalpur
overcast clouds
30.2 ° C
30.2 °
30.2 °
64%
1.7m/s
88%
Fri
30 °
Sat
35 °
Sun
35 °
Mon
35 °
Tue
36 °

Most Popular